---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

बॉक्सी लुक और पावरफुल इंजन Range Rover और Mercedes को चैलेंज देने आ रही Hyundai की नई SUV

2024 Hyundai Santa Fe की चौड़ाई 1900 mm की है। कार का व्हीलबेस 2815 mm का मिलेगा। इसके फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल और लाइट्स दी गई हैं।

---विज्ञापन---

2024 Hyundai Santa Fe: इंडियन बाजार में लग्जरी एसयूवी गाड़ियों का बड़ा बाजार है। यह बिग साइज कारें एडवांस सेफ्टी फीचर्स और कम्फर्ट राइड एक्सपीरियंस के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट में हुंडई अपनी नई धांसू एसयूवी Hyundai Santa Fe का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। यह कार बाजार में Jeep Grand Cherokee, Land Rover Range Rover Velar, Mercedes Benz GLE और BMW X5 को टक्कर देगी। ग्लोबल बाजार में यह कार फरवरी 2024 में लॉन्च होगी। इसके बाद अनुमान है कि मध्य 2025 तक यह कार इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें  2024 Hyundai Santa Fe

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

SANTA FE दो इंजन टाइप में मिलेगी। यह कार 2.5 लीटर टर्बो चार्ज्ड इंजन और 1.6 लीटर टर्बो चार्ज्ड इंजन के साथ ऑफर होगी। इस धाकड़ कार में हाइब्रिड इंजन मिलेगा। यह कार 2.5 लीटर इंजन में अधिकतम 281 ps की हाई पावर देगी। वहीं, 1.6 लीटर का इंजन 180 ps की पावर जनरेट करेगी। कार में 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर और इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो इसे हाई क्लास एलीट लुक देगा। बाजार में इसके दोनों इंजन में अलग-अलग चार वेरिएंट मिलेंगे। यह बिग साइज एसयूवी कार होगी, जिसकी लंबाई 4830 mm की होगी।

---विज्ञापन---

कार का व्हीलबेस 2815 mm का होगा

2024 Hyundai Santa Fe की चौड़ाई 1900 mm की है। कार का व्हीलबेस 2815 mm का मिलेगा। इसके फ्रंट में स्टाइलिश ग्रिल और लाइट्स दी गई हैं। इसमें छह सीट दी गई हैं। रियर रॉ को हटाकर कार के बूट स्पेस को बड़ा किया जा सकता है। इसमें 20 इंच का टायर साइज मिलेगा। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 45.00 लाख रुपये में इंडिया में लॉन्च की जा सकती है। कार में आगे और पीछे एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

---विज्ञापन---

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Land Rover Range Rover Velar

---विज्ञापन---

217 kmph की टॉप स्पीड

SANTA FE से कम्पीट करने वाली Land Rover Range Rover Velar के बारे में जानें यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन टाइप में मिलेगी। कार में 1998 cc इंजन मिलता है। अलग-अलग वेरिएंट में यह कार 201 से लेकर 247 bhp तक की हाई पावर जनरेट करती है। कार में 365 से लेकर 430 Nm तक का पीक टॉर्क जनरेट होता है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार महज 7.5 से 8.3 सेकंड में स्पीड पकड़ लेती है। इस एसयूवी की टॉप स्पीड 210 से 217 kmph तक की मिलती है।

First published on: Dec 02, 2023 09:13 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola