Hyundai Creta EV इस साल सितंबर में होगी लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 450 किलोमीटर

Hyundai Creta EV: भारत में जल्द ही क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाला है। एक फुल चार्ज में यह एसयूवी 450 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

Creta ev
विज्ञापन
Advertisment

कितनी होगी रेंज ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जोकि फुल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक चलेगी इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा। रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

विज्ञापन

एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स

हुंडई नई इलेक्ट्रिक क्रेटा (Creta EV) में लेवल 2 ADAS, 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम,360 डिग्री कैमरा, एपल कार प्ले एंड्रॉइड ऑटो, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम,डैशकैमक्लीमेंट कण्ट्रोल,वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं, वेंटिलेटेड सीट्स इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक्स, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD समेत समेत काफी सारे फीचर्स इसमें मिलते हैं।

विज्ञापन

शानदार बूट स्पेस

बताया जा रहा है कि मौजूदा क्रेटा पर ही क्रेटा ev को बनाया जाएगा। डायमेंशन की बात करें क्रेटा EV की लंबाई 4330mm, चौड़ाई 1790mm, हाईट 1635mm, व्हीलबेस 2610mm और इसमें 433 का ही बूट स्पेस मिलेगा इसके अलावा इसमें 17 इंच के टायर्स भी शामिल किये जा सकते हैं।

विज्ञापन

कई इलेक्ट्रिक कारें होंगी लॉन्च

हुंडई क्रेटा ईवी के साथ ही मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स की नई इलेक्ट्रिक कारों को जल्द ही भारत में  लॉन्च कर सकती हैं।  इनकी कीमत 20-25 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। वैसे  XUV400 सबसे किफायती मिडसाइज़ EV बनी रहेगी।  जिसकी कीमत 15.49 लाख रुपये से 17.49 लाख रुपये के बीच है, जबकि MG ZS EV की कीमत 18.98 लाख रुपये से 24.98 लाख रुपये के बीच है। 

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ