2023 Honda Brio: लॉन्च हुआ नया वर्जन, मिलेंगे यह फीचर्स, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

2023 Honda Brio
Edited By Amit Kasana

2023 Honda Brio
2023 Honda Brio: होंडा ने अपनी Brio का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देती है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस हैचबैक कार को इंडोनिशिया मार्केट में लॉन्च किया है। जहां भारतीय रुपये के मुताबिक इसकी कीमत 9.24 लाख रुपये से 13.59 लाख रुपये एक्स शोरूम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें दो ट्रिम और पांच वेरिएंट मिलेंगे। यह कार मैनुअल और CVT दोनों ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगी। अनुमान है कि जल्द ही इसे भारतीय मार्केट में पेश किया जाएगा। ब्रियो में Lime Metallic, Crystal Black, Meteorite Gray, Pearl Two Tone और Stellar Diamond Pearl Color कलर ऑप्शन मिलेंगे।
नए फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट ग्रिल को पहले से बड़ा कर दिया है। इसके टॉप-स्पेक में LED हेडलाइट्स, LED फॉग लाइट्स, रिक्वेस्ट सेंसर्स मिलेंगे। इसकी हॉरिजॉन्टल बार को पहले से छोटा किया गया है। कार में LED सिग्नेचर लाइटिंग। इसमें 15-इंच के अलॉय व्हील, इसमें LED इंडिकेटर्स के साथ ORVM, इंस्ट्रूमेंट कंसोल, पुश-बटन स्टार्ट, स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ 7-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: