गुरु-मंगल युति दृष्टि से जागेगा 3 राशियों का भाग्य; भर जाएगी तिजोरी, मिट जाएंगे दुख-दर्द

Zodiac Sign Horoscope: राशिचक्र की 12 राशियों में भ्रमण करते सभी 9 ग्रह समय-समय पर विभिन्न योग, संयोग और युतियों का निर्माण कर देश-दुनिया पर असर डालते हैं। अगस्त महीने में गुरु बृहस्पति और मंगलदेव एक विशेष संयोग बना रहे है, जिसका सकरात्मक असर 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है।

New Project (10)

Zodiac Sign Horoscope: देवगुरु बृहस्पति और ग्रह सेनापति मंगल वैदिक ज्योतिष के महत्वपूर्ण ग्रह हैं। इन दोनों के ग्रहों के योग-संयोग से देश-दुनिया पर व्यापक असर पड़ता है। जहां गुरु ग्रह बृहस्पति धर्म, ज्ञान, विवेक, धन, वैवाहिक सुख, संतान, आध्यात्मिक विकास और समाज में प्रतिष्ठा के कारक हैं, वहीं मंगलदेव ऊर्जा, साहस, क्रोध, भाई, भूमि, वाहन आदि के स्वामी ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों की हर हलचल और गतिविधियों का सभी राशियों पर असर पड़ता है। अगस्त महीने में ये दोनों शक्तिशाली ग्रह एक-दूसरे से शून्य डिग्री पर होकर गुरु-मंगल युति दृष्टि योग बना रहे हैं। इसका असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक होने के योग बन रहे है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

गुरु-मंगल युति दृष्टि का राशियों पर असर

वृषभ राशि

आर्थिक परेशानी दूर होने के प्रबल योग हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगी। मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याएं दूर होने योग हैं। संयम से काम लेने की आवश्यकता है। उचित रणनीति से व्यापार में लाभ हो सकता है। स्टूडेंट्स को करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। घर के बुजुर्ग के हेल्थ में सुधार होने से तनाव कम होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

व्यापार में धन लाभ होने से आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी। कर्मचारियों को समय पर वेतन देने से उत्पादन और लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी का चक्कर से छुटकारा मिल सकता है। किसी रोग या इन्फेक्शन का निदान होने राहत की सांस लेंगे। मानसिक परेशानी मिटेगी। स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज में दाखिला हो सकता है। धन की आमद बढ़ने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होगी।

कन्या राशि

कारोबार पर लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं, जो लाभकारी सिद्ध होगा। बिजनेस में पार्टनर के हेल्प से लाभ में वृद्धि होगी। दोस्तों की सहायता से रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के करियर में स्थिरता आएगी, मन शांत रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। जमीन जायदाय के बंटवारे की समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ