Vrishabh Sankranti: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, बनेंगे इन 3 राशियों के काम; मिलेगा रुका हुआ धन

ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई, 2025 की रात 12:20 AM बजे से वृषभ राशि में गोचर कर चुके हैं। पृथ्वी तत्व की इस राशि में सूर्य गोचर का ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व है। आइए जानते हैं, वृषभ संक्रांति का सबसे अधिक सकारात्मक असर किन 3 राशियों पर पड़ेगा और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आने के योग हैं?

surya-gochar-2025

ग्रहों के राजा सूर्य ने राशि परिवर्तन कर लिया है और वे बृहस्पतिवार 15 मई, 2025 की रात में 12:20 AM बजे से वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। वृषभ संक्रांति एक खगोलीय घटना है, जिसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। यह घटना हर साल तब होती है, जब सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करते हैं। वृषभ राशिचक्र की दूसरी राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है और इसके स्वामी शुक्र हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य गृह का यह गोचर प्रकृति और मौसम में बदलाव और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है। यह संक्रांति उत्तरी गोलार्ध के मौसम में तापमान को बढ़ाती है।

विज्ञापन

वृषभ संक्रांति का राशियों पर असर

सूर्य हर महीने एक बार राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होता है। यह परिवर्तन जातक के जीवन, करियर, कारोबार, वित्तीय स्थिति, स्वास्थ्य और रिश्तों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है। इसके साथ ही यह सत्ता, अधिकार, आत्मविश्वास और सरकार से संबंधित मामलों में भी प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं, वृषभ संक्रांति का सबसे अधिक सकारात्मक असर किन 3 राशियों के जातकों के जीवन पड़ने का संकेत दर्शा रहा है?

विज्ञापन

मेष राशि

यह समय मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक सिद्ध होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। जो पैसा कहीं अटका हुआ था, वह वापस मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और यदि किसी ने आपसे उधार लिया था, तो अब वह चुका सकता है। परिवार के सदस्य, खासकर भाई-बहन या दोस्त, आपके काम में मदद कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर अधिकारियों से सराहना या प्रमोशन का लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह संक्रांति के बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। आपका भाग्य इस समय आपका साथ दे रहा है। जो काम पहले अटके हुए थे, अब पूरे हो सकते हैं। नए अवसर मिलेंगे, चाहे वह नौकरी से जुड़े हों या व्यापार से। आपको किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का मौका भी मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे लोगों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला हो सकता है।

धनु राशि

सूर्य का यह गोचर धनु राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी है। यह समय आपके लिए रचनात्मक सोच और संतान से जुड़ी अच्छी खबरें लेकर आ सकता है। आपकी कोई पुरानी योजना या प्रोजेक्ट अब दोबारा चालू हो सकता है और उसमें सफलता भी मिल सकती है। निवेश या शेयर बाज़ार से भी मुनाफा हो सकता है। प्रेम जीवन में सुधार होगा और मानसिक तनाव कम होकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। यह समय खुद पर भरोसा रखने और आगे बढ़ने का है। किसी मांगलिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ