---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vidur Niti: कभी नहीं होगी पैसों की कमी, बस गांठ बांध लें विदुर नीति की ये 6 सीख

महाभारत के पात्र महात्मा विदुर की विदुर नीति आज के दौर में भी एक अमूल्य मार्गदर्शक है। अगर हम उनके बताए सुझावों को अपने जीवन में ईमानदारी से अपनाएं तो निश्चित ही पैसों की तंगी कभी नहीं आएगी। आइए जानते हैं, विदुर नीति की 6 अनमोल बातें जो धन की कमी नहीं होने देती है।

---विज्ञापन---

महात्मा विदुर, महाभारत के एक प्रमुख पात्र और महान नीति शास्त्री माने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ राजनीति और समाज के गूढ़ रहस्यों को उजागर किया, बल्कि आम जीवन के लिए भी ऐसी नीतियां बताईं जो आज भी उतनी ही कारगर और प्रासंगिक हैं। खासकर धन से जुड़ी उनकी नीतियां अगर हम अपने जीवन में उतार लें, तो न सिर्फ पैसों की तंगी दूर होगी, बल्कि भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

धन का करें सम्मान

विदुर नीति के अनुसार जो लोग धन का अपमान करते हैं, फिजूलखर्ची करते हैं या पैसों को लेकर लापरवाह होते हैं, उनके पास कभी धन टिकता नहीं। इसलिए जरूरी है कि हम पैसों का सदुपयोग करें। हर महीने बजट बनाएं, गैरजरूरी खर्चों से बचें और बचत व निवेश की आदत डालें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हनुमानजी को प्रिय हैं इन 5 राशियों के लोग, बड़ा मंगल से बजरंग बली देंगे धन और सफलता का वरदान

बनाएं आय के अनेक स्रोत

केवल एक कमाई के स्रोत पर निर्भर रहना भविष्य के लिए खतरनाक हो सकता है। विदुर कहते हैं कि जब संकट आता है, तो सबसे पहले वही व्यक्ति डगमगाता है जो एकमात्र स्रोत पर जी रहा होता है। आज के समय में यह बात बिल्कुल सही बैठती है। इसलिए नई स्किल्स सीखें, फ्रीलांसिंग, निवेश, पार्ट-टाइम काम या छोटे व्यवसाय जैसे विकल्पों के बारे में सोचें।

---विज्ञापन---

समय का सम्मान है जरूरी

धन की तरह समय भी बेहद कीमती है। जो लोग समय की कद्र नहीं करते, वे अक्सर जीवन में पीछे रह जाते हैं। विदुर नीति में कहा गया है कि जो समय का अपमान करता है, वो जीवन में कभी सफलता नहीं पा सकता। इसलिए समय प्रबंधन सीखें और हर काम को निर्धारित समय पर पूरा करें।

बुरी संगत से बचें

विदुर नीति कहती है कि गलत संगति, जैसे शराब पीने वाले, जुआ खेलने वाले या फिजूलखर्च लोगों के साथ रहना, आपको आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे लोगों से दूरी बनाएं और समझदार, प्रेरणादायक और सकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति करें।

---विज्ञापन---

छोटे खर्चों पर रखें नजर

अक्सर हम छोटे-छोटे खर्चों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही खर्च मिलकर हमारी बचत को खत्म कर देते हैं। विदुर नीति कहती है कि हमें हर खर्च का हिसाब रखना चाहिए, चाहे वो कितना भी छोटा क्यों न हो। इससे हमें अपने फिजूल खर्चों का अंदाजा होगा और हम बेहतर बचत कर सकेंगे।

सही समय पर सही लें निर्णय

कई बार लोग अवसर सामने होने के बावजूद निर्णय लेने में देर कर देते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। विदुर कहते हैं कि समय पर लिया गया सही फैसला सफलता की कुंजी होता है। सोच-समझकर परंतु समय पर लिए गए फैसले, सफलता और धन दोनों की प्राप्ति सुनिश्चित करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: धन-वैभव आने से पहले दिखते हैं ये 7 संकेत, जाग जाता है सोया भाग्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 14, 2025 08:36 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola