Venus Rahu Conjunction: शुक्र-राहु की युति से पलटेगा इन 5 राशियों का नसीब, दोनों हाथ से बटोरेंगे धन

अभी शुक्र और राहु मीन राशि में युति बना रहे हैं, जो 5 राशियों के लिए अप्रत्याशित लाभ और जीवन में नए मोड़ लेकर आएगी। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगा और वे दोनों हाथ से धन बटोरेंगे?

meen rashi mein shukr aur rahu ki yuti

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान में शुक्र और राहु की युति मीन राशि में बनी हुई है, शुक्र और राहु की यह युति 18 मई, 2025 तक बनी रहेगी। शुक्र और राहु की युति ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत प्रभावशाली संयोग मानी जाती है। जब शुक्र, जो सुख-संपत्ति, प्रेम और विलासिता के कारक हैं, और राहु, जो अप्रत्याशित लाभ, रहस्य और छल-कपट के कारक हैं, मीन राशि में एक साथ आते हैं, तो इसका असर कुछ राशियों पर बेहद शुभ होता है। इस युति का प्रभाव विशेष रूप से 5 राशियों पर देखा जाएगा, जिनके लिए यह समय आर्थिक समृद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और भाग्योदय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह युति अत्यंत शुभ साबित हो सकती है क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। इस काल में वृषभ जातकों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, साथ ही नई संपत्ति या वाहन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और विदेशी स्रोतों से आर्थिक लाभ की संभावनाएं रहेंगी। हालांकि निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लेना जरूरी होगा, लेकिन कुल मिलाकर यह समय आर्थिक दृष्टि से काफी लाभकारी है।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए यह युति भाग्य बदलने का क्षमता रखती है। इससे उनके जीवन में नई दिशाओं की शुरुआत हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, उच्च शिक्षा या विदेश यात्रा के प्रबल योग बन सकते हैं और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। साथ ही, कर्क राशि के जातकों में आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ सकती है। इस समय गुरुजनों और बड़ों का आशीर्वाद विशेष रूप से फलदायक रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि भी शुक्र की ही राशि है, इसलिए शुक्र-राहु की युति तुला राशि के जातकों के लिए भी शुभ संकेत लेकर आई है। यह युति साहस और आत्मविश्वास को मजबूत बनाएगी, जिससे जातक अपने प्रतिस्पर्धियों पर विजय पा सकते हैं। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं, कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है और कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य में भी सुधार देखने को मिलेगा। यह समय साहसिक निर्णय लेने के लिए उत्तम है।

धनु राशि

धनु राशि के लिए शुक्र-राहु की यह युति आर्थिक दृष्टि से अत्यंत शुभ मानी जा सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित मुनाफा, शेयर बाज़ार या सट्टे से लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। इस समय धनु जातक घर में नए वस्त्र, आभूषण या विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी सुखद वातावरण बना रहेगा। यदि कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेना हो तो यह समय बेहद अनुकूल है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि में ही यह युति घटित हो रही है, जिससे मीन जातकों के जीवन में इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान उनका व्यक्तित्व और जीवनशैली आकर्षक बन सकती है। करियर में अचानक उछाल, नए अवसरों की प्राप्ति, और रहस्यमयी तरीके से धनलाभ की संभावनाएं बन रही हैं। इसके अलावा, नए रिश्तों और संपर्कों का आगमन भी हो सकता है। मीन जातकों को आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि ग्रहों का समर्थन उन्हें मिल रहा है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ