Tongue Cut Meaning: खाते या बोलते समय क्यों कट जाती है जीभ, जानें क्यों होता है ऐसा, कौन ग्रह है जिम्मेदार?

जीभ कटना केवल एक शारीरिक घटना नहीं, बल्कि यह कई बार हमारे व्यवहार, वाणी और ग्रहों की स्थिति का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारण, संकेत और कौन-सा ग्रह होता है इसके लिए जिम्मेदार।

tongue-cut-meaning-in-astrology-in-hindi

ऐसा अक्सर देखा गया है कि हम खाते या बोलते समय अचानक अपनी जीभ काट बैठते हैं। हालांकि, यह आम-सी बात लग सकती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका गहरा मतलब होता है। कभी-कभी यह एक चेतावनी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के ज्योतिषीय कारण क्या हैं, इससे क्या संकेत मिलता और इसके लिए कौन-सा ग्रह जिम्मेदार होता है?

विज्ञापन

बहुत जोर से जीभ कटना

अगर आपकी जीभ अचानक बहुत जोर से कट जाए, तो इसे सामान्य घटना न समझें। ज्योतिष के अनुसार यह दर्शाता है कि आपके आसपास कोई खतरा मंडरा रहा है। ऐसे समय में सतर्क रहने और हर निर्णय सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

बार-बार जीभ कटना

यदि आपकी जीभ थोड़े-थोड़े समय में कई बार कटती है, तो यह संकेत देता है कि आप अनुशासन की कमी या किसी गलती को बार-बार दोहरा रहे हैं। यह चेतावनी है कि आपने अपनी पुरानी गलतियों से सबक नहीं लिया है।

विज्ञापन

बोलते समय जीभ कटे

बोलते समय जीभ कटना बताता है कि आपको अपनी बातों में संयम बरतने की जरूरत है। यह संकेत देता है कि आप अनजाने में किसी का दिल दुखा सकते हैं या किसी का राज़ उजागर कर सकते हैं। ऐसे में सोच-समझकर बोलना बेहतर रहेगा।

खाने के समय जीभ कटे

यदि आप खाना खाते वक्त बार-बार जीभ काट लेते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप अधीर स्वभाव के हैं। यह संकेत देता है कि आपको जीवन में धैर्य अपनाने और हर कार्य को आराम से करने की जरूरत है।

विज्ञापन

सपने में जीभ कटना

सपने में अगर आप देखते हैं कि आपकी जीभ कट गई है, तो यह एक चेतावनी है कि आने वाले समय में आपकी वाणी से बड़ा नुकसान हो सकता है। यह इशारा है कि आपको बोलने में अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

कौन-सा ग्रह है जिम्मेदार?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीभ और वाणी का सीधा संबंध बुध ग्रह से होता है। अगर बार-बार जीभ कटने जैसी घटनाएं हो रही हैं तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव में है। ऐसे में बुध ग्रह को शांत करने के उपाय करें जैसे हरे वस्त्र पहनना, हरे मूंग का दान देना या बुधवार का व्रत रखना।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ