जल्द ही जागेगा इन 5 राशियों का सोया भाग्य, शुक्र और सूर्य ने बनाया धन बरसाने वाला लाभ योग

15 मई, 2025 को सूर्य की वृषभ संक्रांति के बाद सूर्य ग्रह मीन राशि में बैठे शुक्र के साथ शुभ योग बना रहे हैं, जिसे त्रिएकादश योग या लाभ योग कहते हैं। इस योग के शुभ प्रभाव से 5 राशियों की किस्मत प बेहद सकारात्मक होगा। करियर-कारोबार में प्रगति होगी, मान-सम्मान मिलेगा। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-horoscope-labh-yoga-rashifal

ग्रहों के स्वामी सूर्य 15 मई, 2025 को अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं और मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से सूर्य और शुभ ग्रह शुक्र, जो इस समय मीन राशि में हैं, के बीच त्रिएकादश योग बन रहा है।  त्रिएकादश योग एक शुभ कोणीय स्थति योग है, जिसको ज्योतिष शास्त्र में ‘लाभ योग’ भी कहते हैं। यह योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से तृतीय और एकादश भाव में होते हैं।

विज्ञापन

शुक्र और सूर्य के लाभ योग का राशियों पर असर

सूर्य आत्मबल, प्रतिष्ठा, पद और प्रशासनिक शक्ति के कारक हैं। वहीं, शुक्र भोग-विलास, कला, सुंदरता, प्रेम, वैभव और आर्थिक समृद्धि के ग्रह हैं। शुक्र और सूर्य की त्रिएकादश स्थिति से बने लाभ योग को धन, सामाजिक प्रतिष्ठा और भौतिक सुखों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह कामनाओं की पूर्ति और संपत्ति अर्जन का समय होता है। शुक्र-सूर्य के लाभ योग से 5 राशियों का सोया भाग्य जाग सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र वृषभ राशि का स्वामी है, और सूर्य की उपस्थिति से इसमें प्रखरता आती है। इस समय व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध या सौदे मिल सकते हैं, जिनसे अचानक धनलाभ संभव है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन रही है। पूर्व में किया गया निवेश अब लाभ देना शुरू कर सकता है। पारिवारिक वातावरण भी संपन्नता का अनुभव कराएगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि पर सूर्य की सीधी दृष्टि का विशेष प्रभाव पड़ता है, और शुक्र के साथ उसकी युति सिंह राशि के जातकों के लिए सम्मान और धन दोनों लेकर आ सकती है। कला, मनोरंजन, डिजाइन या मीडिया से जुड़े लोग विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत स्पष्ट हैं, साथ ही नए स्रोतों से आय के द्वार खुल सकते हैं।

तुला राशि

शुक्र की यह स्वभाविक राशि तुला, इस योग का लाभ पूरी तरह उठा सकती है। इस दौरान आपकी आकर्षण शक्ति और व्यावसायिक समझ में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। साझेदारी में काम कर रहे लोगों के लिए लाभ का समय है। बकाया भुगतान मिल सकता है, और किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है जिससे आर्थिक सुदृढ़ता आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय नई दिशा में बढ़ने का है। सूर्य से प्रेरणा और शुक्र से संसाधनों की प्राप्ति होगी। यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक प्रयास में रुके हुए थे, तो अब उसमें गति आएगी। करियर में नई संभावनाएं दिखेंगी और विदेशी स्रोतों से लाभ की संभावना बन रही है। शिक्षा या प्रशिक्षण में निवेश करने वालों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह योग मानसिक स्पष्टता और आर्थिक स्थिरता लाएगा। आपकी रचनात्मकता और सौंदर्यबोध अब व्यावसायिक रूप से फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आय के नए माध्यम खुल सकते हैं, खासकर स्वतंत्र पेशेवरों और कलाकारों के लिए। संपत्ति या वाहन से संबंधित कोई रुका हुआ कार्य इस समय पूर्ण हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ