---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: आज शाम करें ये एक उपाय, रातोंरात बदल जाएगा भाग्य

Jyotish Tips: हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह की अमावस्या है। आज के दिन किए जाने वाले उपाय व्यक्ति को मालामाल कर देते हैं। माना जाता है कि अमावस्या के दिन किए गए उपाय उसकी हर तरह की समस्या को दूर कर देते हैं।पुराणों में कहा गया है कि हमारे मृत पूर्वज (अथवा पितृगण) […]

---खबर नीचे जारी है---

Jyotish Tips: हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह की अमावस्या है। आज के दिन किए जाने वाले उपाय व्यक्ति को मालामाल कर देते हैं। माना जाता है कि अमावस्या के दिन किए गए उपाय उसकी हर तरह की समस्या को दूर कर देते हैं।

पुराणों में कहा गया है कि हमारे मृत पूर्वज (अथवा पितृगण) इस दिन पृथ्वी पर आते हैं। यदि इस दिन उनका स्मरण कर उनका विधि-विधान से श्राद्ध किया जाए, तर्पण किया जाए, उनके निमित्त गरीबों तथा पशु-पक्षियों को भोजन दिया जाए तो समस्त उनका आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष में अमावस्या के कुछ उपाय बताए गए हैं। ये उपाय शाम के समय करने होते हैं। जानिए ऐसे ही उपायों के बारे में

यह भी पढ़ेंः Palmistry Tips: अगर हथेली में यहां है क्रॉस का निशान तो देवता भी करेंगे मदद, मिलेगा यह फल

आज करें अमावस्या के ये उपाय (Jyotish Tips for Money)

अमावस्या की शाम को घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में गाय के घी का दीपक जलाएं। इस दीपक में केसर डाल दें तथा इसकी बत्ती रूई के बजाय लाल रंग के धागे से बनाएं। इस दीपक को जलाने से घर का पितृदोष दूर होता है। साथ ही पितरों का आशीर्वाद मिलता है जिससे व्यक्ति का भाग्य खुलता है।

---खबर नीचे जारी है---

पैसों की तंगी से निपटने के लिए भी शास्त्रों में अमावस्या का एक उपाय बताया गया है। इस उपाय में आपको रात के समय 5 लाल गुलाब (या कोई भी दूसरे लाल रंग के पुष्प) तथा 5 जलते हुए दीपक पानी में बहाने होते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या की शाम को इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस टोटके से गरीबी दूर होती है और घर में अमीरी आती है।

यह भी पढ़ें: Shiv Puran ke Upay: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां

---खबर नीचे जारी है---

अमावस्या की शाम को सूर्यास्त के समय पीपल के वृक्ष में देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद वहीं पर भगवान विष्णु को प्रणाम कर उनसे अपनी मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना करें। इस उपाय से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और स्वास्थ्य भी सही रहता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 23, 2022 12:17 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola