Vaishakh 2024: वैशाख शुरू, आज है प्रतिपदा, इन 5 राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा यह महीना

Vaishakh 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार वैशाख वर्ष का दूसरा महीना है, जिसे सबसे पवित्र माना जाता है। ग्रह-गोचर के अनुसार यह माह 5 राशियों के लिए काफी सकारात्मक परिणाम दिलाने वाला होगा।

Vaishakh-2024

वैशाख राशिफल

Vaishakh 2024: सभी 12 हिन्दू महीनों में वैसाख का महीना सबसे अधिक पवित्र माना गया है। इसका प्रमाण श्रीमदभगवद्गीता मिलता है। इस महान ग्रंथ में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है, “सभी मासों में मैं वैशाख मास हूं।” वैशाख माह की शुरुआत आज 24 अप्रैल, 2024 से हो रही है। इस महीने के ज्योतिषीय ग्रह-गोचर के मुताबिक़, 5 राशियों के लिए यह माह जबरदस्त खुशियां लेकर आएगा।

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को वैशाख महीने में हर ओर से लाभ ही लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को व्यवसाय में जबरदस्त मुनाफा होगा। नया व्हीकल (वाहन) खरीदने के विचार बन सकता है। पारिवारिक समरसता और सहयोग बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी मिलने के योग हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए वैशाख का महीने में नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। हालांकि, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, लेकिन यह आमदनी बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। व्यवसायियों को व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनका मुनाफा बढ़ेगा। राजकाज में सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना विशेष फलदायी होगा। इस राशि के लोगों के आर्थिक संकट दूर होने के प्रबल योग हैं। मानसिक शान्ति में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। किसी सीनियर मित्र के सहयोग से धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। कोर्ट-कचहरी के झंझटों से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)

कर्क राशि के जातकों के लिए यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी पुराने रोग की परेशानियों से निजात मिलेगी। संतान पक्ष के शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग की सलाह से जमीन-जायदाद के मसले निपट जाएंगे।

विज्ञापन

मीन राशि (Pieces)

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए वैसाख का महीना विदेशों में अवसर देने के योग बना रहा है। विदेश से आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसायी अच्छा लाभ कमाएंगे। स्टूडेंट्स को विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। कुछ जातकों को कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ