Kendra Yog 2026: 26 जून के बाद का समय वृषभ समेत 5 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल, सूर्य-वरुण बनाएंगे केन्द्र योग

Kendra Yog 2026 Horoscope: 26 जून 2026 के बाद ग्रह सूर्य और वरुण के संयोग से केन्द्र योग बन रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव भी कुछ राशियों के जीवन पर पड़ेगा. चलिए जानें केन्द्र योग के बनने के समय और उन 5 राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए आने वाला समय काफी मुश्किल रहने वाला है.

Kendra Yog 2026
1 / 6

ज्योतिष शास्त्र में केन्द्र योग का नाम महत्वपूर्ण योगों की लिस्ट में आता है, जिसका शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जून 2026 को सुबह 4 बजकर 6 मिनट पर ग्रह सूर्य और वरुण एक-दूसरे से 90 डिग्री पर स्थित होंगे, जिससे केन्द्र योग बनेगा. हालांकि, इस बार केन्द्र योग का अशुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ने वाला है. चलिए जानें इन 5 अनलकी राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

अभी स्वास्‍थ्य का ध्यान न रखने के कारण आने वाले कई दिनों तक आप कष्ट में रहेंगे. साथ ही अनावश्यक वाद-विवाद में फंसने के कारण मानसिक तनाव रहेगा. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

मिथुन राशि (Gemini)-

मिथुन राशि (Gemini)-3 / 6

गृहस्थ सुख न मिलने के कारण इस राशि के लोग तनाव में रहेंगे. साथ ही पिता से विवाद हो सकता है. इसके अलावा कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल नहीं मिलेगा, जिसकी वजह से टारगेट अचीव नहीं हो पाएगा.

सिंह राशि (Leo)-

सिंह राशि (Leo)-4 / 6

बच्चों के विवाह के लिए प्रस्ताव नहीं आएंगे, जिसके कारण माता-पिता टेंशन में रहेंगे. इसके अलावा युवाओं को अपनी हेल्थ की चिंता रहेगी, जिसकी वजह से किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा. इस दौरान धन प्राप्ति होने के भी सुगम योग नहीं बन रहे हैं. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: आज परमा एकादशी पर चंद्र ने किया गोचर, मीन समेत 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता

विज्ञापन

कन्या राशि (Virgo)-

कन्या राशि (Virgo)-5 / 6

ऑफिस में लोगों के बीच मजाक का पात्र बनने के कारण आपका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है. साथ ही आप अपनी बातों को रखने में असमर्थ रहेंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो वो मजबूत नहीं रहेगी. ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

मन के राज हर किसी को बताने से नुकसान होगा. आप मजाक का पात्र बन सकते हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी. इसके अलावा पैसों की कमी रहने वाली है. साथ ही हाथ में दर्द की समस्या रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन