सावधान! मिथुन समेत 5 राशियों की टेंशन होगी डबल, 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर
Mars Transit On Solar Eclipse 2026: ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से सूर्य ग्रहण और मंगल गोचर दोनों ही महत्वपूर्ण हैं. जब कभी भी ये दोनों बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं एक ही दिन पर घटती हैं तो राशियों पर गहरा असर होता है. इस साल 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिस दिन मंगल ग्रह का गोचर भी होगा, जिसके समय और प्रभाव के बारे में आप यहां जानेंगे.

12 अगस्त 2026 को इस साल का दूसरा व आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसका तो अशुभ प्रभाव कई राशियों के जीवन पर पड़ेगा ही. साथ ही इस दिन होने वाले मंगल गोचर से कुछ राशियों को राहत की सांस मिलने की संभावना नहीं है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण के दिन देर रात 10 बजकर 42 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश यानी गोचर होगा. इस दिन से मंगल गोचर और सूर्य ग्रहण से 5 राशियों की टेंशन डबल होने वाली है. आज यहां पर आप जान सकते हैं कि इन पांच अनलकी राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं.
मिथुन राशि (Gemini)-
2 / 6करियर में आगे बढ़ने के नए मौके न मिलने के कारण युवा वर्ग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. साथ ही सेहत पर अधिक खर्च हो सकता है. इसके अलावा आप किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)-
3 / 6आर्थिक स्थिति में सुधार न होने से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. साथ ही जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जिसकी वजह से सिर्फ आपको ही नहीं आपके घर के हर सदस्य को परेशानी होगी. साथ ही कान में दर्द की समस्या रहेगी.
धनु राशि (Sagittarius)-
4 / 6साझेदारी में नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा. आपको आपके साझेदार धोखा दे सकते हैं. इसके अलावा निवेश से भी डबल आर्थिक नुकसान होने के योग हैं. जो लोग समाज हित के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. ये भी पढ़ें- Indra Yog 2026: जून में बना इन्द्र योग जुलाई में होगा खत्म, मिथुन समेत 3 राशियों की सुधरेगी सेहत-रिश्ते और आर्थिक स्थिति
मकर राशि (Capricorn)-
5 / 6किसी की बातों में आकर बड़ा निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. आपके पूरे पैसे डूब सकते हैं. इसके अलावा घर के पास रह रहे लोगों से लड़ाई हो सकती है. सेहत की बात करें तो उसमें बड़े-बुजुर्गों को ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिलेगा. ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट
कुंभ राशि (Aquarius)-
6 / 6बेवजह किसी के मसले में बोलने के कारण आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. साथ ही आत्मसम्मान में कमी, जबकि मानसिक परेशानियों के बढ़ने के योग हैं. इस दौरान धन भी उम्मीद से ज्यादा खर्च होने वाला है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)