Lucky Zodiac Sign: 23 जनवरी से चांदी से चमकीले होंगे इन 3 राशियों के दिन, सूर्य-यम की युति बनाएगी मालामाल

Lucky Zodiac Sign: 23 जनवरी से सूर्य और यम की युति बन रही है, जिससे 3 राशियों के भाग्य चमकने वाले हैं. धन लाभ, काम में सफलता और नए अवसर मिलेंगे. आइए जानते हैं, कौन सी राशियां होंगे मालामाल और किसके दिन बनेंगे खास?

surya-yam-yuti

Lucky Zodiac Sign: ग्रह कभी स्थिर यानी एक निश्चित स्थान पर नहीं रह सकते हैं. यही कारण है कि अपने गोचर काल में दूसरे ग्रहों से भांति-भांति के योग, संयोग, युति आदि का निर्माण करते हैं, जिसका सभी राशियों पर व्यापक प्रभाव पड़ता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्रवार 23 जनवरी, 2026 को सूर्य और यम ग्रह एक दूसरे से शून्य डिग्री () की कोणीय दूरी पर रहेंगे और युति बनाएंगे. हिन्दू धर्म में यम को सूर्य का पुत्र माना गया है. वे जीवों के अच्छे और बुरे कर्मों का निर्णय करते हैं, इसलिए उन्हें धर्मराज भी कहा जाता है.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार 23 जनवरी से बनने वाली सूर्य और यम की युति बेहद शुभ फल देने वाली है. इस खास संयोग से 3 राशियों के भाग्य में तेजी से बदलाव आएगा. धन लाभ, काम में सफलता और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. इन राशियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहने वाला है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

23 जनवरी से मेष राशि के जातकों का भाग्य चमकने लगेगा. सूर्य और यम की युति से कामकाज में तेजी आएगी. जो लोग लंबे समय से नौकरी या बिजनेस में रुकावट महसूस कर रहे थे, उनके लिए अवसर खुलेंगे. धन लाभ के संकेत हैं और निवेश का लाभ मिलने की संभावना है. परिवार और संबंधों में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. यह समय नए प्रोजेक्ट या शिक्षा से जुड़े फैसलों के लिए भी अनुकूल है.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 23 जनवरी से कई खुशखबरी लेकर आएगा. सूर्य और यम की युति से जीवन में स्थिरता और संतुलन बढ़ेगा. रोजगार में तरक्की या प्रमोशन मिलने के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज या परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा. इस समय यात्रा या बड़े निर्णय लेने में भी सफलता मिलने की संभावना है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए 23 जनवरी का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा. सूर्य और यम की युति से कार्यों में गति आएगी और मेहनत का फल मिलेगा. बिजनेस और नौकरी में नए अवसर खुलेंगे. धन लाभ के साथ-साथ संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा. यह समय योजना बनाने और भविष्य के लिए निवेश करने के लिए बहुत शुभ है. परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी और मन का तनाव कम होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ