---विज्ञापन---

Religion angle-right

Clock Vastu Tips: गोल या चौकोर, घर में किस ‘शेप’ की घड़ी है शुभ और अच्छी, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घड़ी केवल समय नहीं, ऊर्जा का संकेत मानी जाती है. जहां, गोल और चौकोर घड़ियां संतुलन और स्थिरता बढ़ाती हैं, वहीं गलत आकार, रंग या दिशा तनाव ला सकती है. आइए जानते हैं, घर में कौन सी घड़ी लगाना है शुभ है और किस शेप की घड़ी से बचना चाहिए?

---विज्ञापन---

Clock Vastu Tips: वास्तु शास्त्र अनुसार घड़ी केवल समय बताने का साधन नहीं रहती. यह घर की ऊर्जा, दिनचर्या और मानसिक स्थिति पर असर डालती है. सही आकार, रंग और दिशा वाली घड़ी सकारात्मक माहौल बनाती है. गलत चुनाव से रुकावट और तनाव बढ़ सकता है. आइए जानते हैं, घर में किस ‘शेप’ की घड़ी है शुभ और अच्छी मानी जाती है और किस प्रकार की घड़ियां नहीं लगानी चाहिए?

गोल घड़ी

गोल आकार वाली घड़ी को सबसे शुभ माना जाता है. यह ऊर्जा के प्रवाह को आसान बनाती है. ऐसे डिजाइन से स्थिरता और नियमितता का भाव मिलता है. स्टडी रूम, लिविंग एरिया या शयन कक्ष के लिए यह विकल्प अच्छा रहता है. आधुनिक घरों के लिए यह सबसे सुरक्षित चयन माना जाता है.

---विज्ञापन---

चौकोर घड़ी

चौकोर घड़ी जीवन अंदर संतुलन लाने का काम करती है. यह आकार स्थिर सोच और अनुशासन को बढ़ावा देता है. हॉल या ड्रॉइंग रूम की दीवार पर यह घड़ी सुंदर भी लगती है और वास्तु दृष्टि से लाभकारी भी रहती है.

पेंडुलम घड़ी

पेंडुलम वाली घड़ी घर अंदर गति और सक्रियता बढ़ाती है. ड्रॉइंग रूम की पूर्व या उत्तर दीवार इसके लिए सही मानी जाती है. ध्यान रखें कि पेंडुलम की चाल हमेशा सुचारू हो, क्योंकि रुक-रुक कर चलने वाली घड़ी घर की ऊर्जा और कामों की रफ्तार को भी धीमा कर सकती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jewellery Vastu Tips: घर में यहां रखें अपने गहने, कभी नहीं होगी पैसों की कमी; जानें सही दिशा

खास डिजाइन वाली घड़ियां

अष्टकोणीय घड़ी परिवारिक सामंजस्य से जुड़ी मानी जाती है. ओवल डिजाइन मतभेद घटाने का संकेत देता है. दिल के आकार वाली घड़ी दंपति कक्ष के लिए उपयुक्त मानी जाती है. लेकिन, इन घड़ियों को काफी सोच-समझकर ही लगाना चाहिए.

---विज्ञापन---

न लगाएं ऐसी घड़ियां

नुकीले या अजीब आकार वाली घड़ियां अशुभ मानी जाती हैं. खराब या बंद घड़ी तुरंत हटाना उचित रहता है. काला, गहरा नीला या तेज लाल रंग नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकता है. किसी भी दरवाजे के ठीक ऊपर घड़ी लगाना भी वास्तु अनुसार सही नहीं माना जाता.

रंग और दिशा का सही तालमेल

हल्के रंग जैसे सफेद, क्रीम, हल्का नीला या हरा सकारात्मक ऊर्जा से जुड़े माने जाते हैं. लकड़ी के रंग प्राकृतिक संतुलन दर्शाते हैं. पूर्व दिशा नई शुरुआत से जुड़ी रहती है. पश्चिम दिशा स्वास्थ्य और अवसर का संकेत देती है. उत्तर दिशा धन और कार्य समय पर पूरा होने से जोड़ी जाती है.

---विज्ञापन---

छोटे बदलाव, बड़ा असर

घड़ी सही समय दिखा रही हो, यह सबसे जरूरी बात रहती है. नियमित सफाई और सही ऊंचाई पर लगाना भी जरूरी माना जाता है. वास्तु के अनुसार छोटा-सा बदलाव घर के माहौल को हल्का और सकारात्मक बना सकता है.

यह भी पढ़ें: Shakun Shastra: केवल अशुभ नहीं है ‘छींक’, देती है सफलता और पैसों का संकेत, जानें सही समय और दिशा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 20, 2026 09:22 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola