Surya Nakshtra Gochar Rashifal: 19 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्यदेव

Surya Nakshtra Gochar Rashifal: 19 नवंबर, 2025 की रात सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शनि के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी होगा. जानिए कौन-सी 3 राशियों की किस्मत चमकेगी और उन्हें क्या विशेष फायदा मिलेगा?

surya-gochar

Surya Nakshtra Gochar Rashifal: बुधवार 19 नवंबर, 2025 की रात में 09:03 PM बजे सूर्य विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्र ज्योतिष में 27 नक्षत्रों में 17वां स्थान रखता है और इसका स्वामित्व शनि ग्रह के पास है. सामान्य तौर पर शनि के स्वामित्व वाले नक्षत्र में सूर्य का विराजमान होना अच्छा नहीं माना गया है. लेकिन ज्योतिशचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में पड़ता है, जिसमें अभी सूर्यदेव विराजमान हैं. इसलिए सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर सौभाग्य और मानसिक शांति लेकर आएगा. लंबे समय से रुका हुआ काम अचानक गति पकड़ सकता है. नौकरीपेशा लोग अपने करियर में सम्मान और उन्नति पाएंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. बच्चों या परिवार के छोटे सदस्य आपके लिए खुशियां लेकर आएंगे. स्वास्थ्य के मामले में संतुलित आहार और नियमित व्यायाम लाभकारी रहेगा.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में गोचर विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. नौकरी या व्यापार में आपकी मेहनत का उचित फल मिलने लगेगा. लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट्स इस समय गति पकड़ेंगे. परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है, लेकिन सामान्य रूप से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रहेगा. शिक्षा, निवेश या किसी नई योजना में सफलता मिलने की संभावना है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक लाभ दे सकते हैं. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख-शांति भी बनी रहेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्ज या विवाद हल होने की संभावना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ