---विज्ञापन---

Shaligram Puja Tips: घर में शालिग्राम रखने के हैं अद्भुत लाभ, लेकिन न करें ये भूल वरना होगा नुकसान

Shaligram Puja Tips: हिन्दू धर्म में शालिग्राम को विष्णु का साक्षात स्वरूप माना जाता है, लेकिन इसकी पूजा बेहद नियमपूर्वक करनी होती है. छोटी-सी गलती भी सुख-शांति पर असर डाल सकती है. आइए जानते हैं, शालिग्राम रखने के क्या चमत्कारी लाभ हैं और किन भूलों से बचना जरूरी है?

---विज्ञापन---

Shaligram Puja Tips: आपको याद होगा, अयोध्या में रामलला की मूर्ति निर्माण के लिए नेपाल से लाए गए दिव्य शालिग्राम शिला ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था. शालिग्राम केवल एक पत्थर नहीं, बल्कि वैष्णव परंपरा में भगवान विष्णु का साक्षात स्वरूप माना जाता है. इसलिए इसे घर में स्थापित करना बेहद पवित्र और शुभ माना गया है.

लेकिन कहते हैं, यह जितना दिव्य है उतना ही संवेदनशील और नियमों से बंधा हुआ भी है. शालिग्राम की पूजा में की गई छोटी-सी गलती भी परिवार के सुख-शांति पर असर डाल सकती है. इसलिए इसे रखने से पहले सही नियम, लाभ और सावधानियों को जानना आवश्यक है. आइए जानते हैं, घर में शालिग्राम रखने के क्या लाभ हैं और किन गलतियों से बचकर रहना चाहिए?

---विज्ञापन---

घर में शालिग्राम रखने के लाभ

बढ़ती है धन-समृद्धि और स्थिरता: हिन्दू धर्म में शालिग्राम को ‘श्रीहरि विष्ण’ के प्रतिनिधि हैं. जहां इनका वास होता है, वहां धन की स्थिरता बनी रहती है. अचानक होने वाले खर्च कम होते हैं और आर्थिक वृद्धि में बाधाएँ दूर होती हैं.

घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह: शालिग्राम अपने आप में अत्यंत पवित्र ऊर्जा रखता है. जिस घर में इसे नियमपूर्वक पूजा जाता है, वहाँ नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती. घर का वातावरण शांत और सुखद बना रहता है.

---विज्ञापन---

परिवारिक सौहार्द-प्रेम में वृद्धि: विष्णु जी को पालनहार माना गया है. उनका स्वरूप घर में होने से परिवार के सदस्यों के बीच मेल-मिलाप, प्रेम और सहयोग बढ़ता है. अकसर झगड़े या तनाव वाले घरों में भी धीरे-धीरे सामंजस्य स्थापित होता है.

रोग और बाधाओं से रक्षा: धार्मिक मान्यता है कि शालिग्राम घर में होने से अनिष्ट ग्रह, शारीरिक कष्ट और बाधाएं कम होती हैं. यह मानसिक शांति भी प्रदान करता है और मन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है.

---विज्ञापन---

मनोकामनाएं होती हैं पूरी: मान्यता है कि शालिग्राम की पूजा बहुत जल्द फल देती है. नियम से की गई पूजा से व्यक्ति के अटके काम बनने लगते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

घर में शालिग्राम रखकर न करें ये गलतियां

शालिग्राम पर अक्षत न करें अर्पित: विष्णु जी को अक्षत चढ़ाने का विधान नहीं है. विशेषकर शालिग्राम पर चावल चढ़ाना अशुभ माना गया है, इसलिए इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

---विज्ञापन---

अपनी कमाई से ही खरीदें शालिग्राम: शालिग्राम किसी से उपहार में नहीं लेना चाहिए और न ही किसी गृहस्थ को देना चाहिए. इसे अपनी मेहनत की कमाई से खरीदना श्रेष्ठ माना जाता है. लेकिन, किसी संत या महात्मा से इसे प्राप्त करना बेहद शुभ माना गया है.

घर में रखें केवल एक शालिग्राम: पंडितों और शालिग्राम के उपासकों के अनुसार घर में एक से अधिक शालिग्राम नहीं रखने चाहिए. एक शालिग्राम भी पूर्ण होता है और उसकी पूजा पूरी श्रद्धा से करना आवश्यक है.

---विज्ञापन---

मांस-मदिरा का सेवन न करें: घर के मंदिर में शालिग्राम स्थापित होने के बाद मांस, मदिरा और नशे से पूरी तरह दूरी रखना चाहिए. ऐसा करने से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है.

पूजा का क्रम न तोड़ें: शालिग्राम की पूजा एक बार शुरू कर दी जाए तो इसे नियमित करना जरूरी है. अनियमित पूजा या लंबे समय तक उपेक्षा करना अनुचित माना गया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:

First published on: Nov 16, 2025 09:29 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20+ वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है। वे स्वयं वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और एक सक्रिय ज्योतिष हैं। वे साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola