Surya Gochar 2026: 1 जनवरी को सूर्य का नक्षत्र पद गोचर इन राशियों की बदलेगा किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 1 जनवरी 2026 को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करने वाले हैं. सूर्य के गोचर करने से राशियों पर इसका असर होगा. सूर्य के नक्षत्र पद गोचर से 4 राशियों को खास लाभ होने वाला है. चलिए न्यू ईयर की इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

Surya Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

Surya Gochar 2026: ग्रहों की चाल में परिवर्तन और गोचर करने से देश-दुनिया पर इसरा असर पड़ता है. राशियों के जीवन पर ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से प्रभाव पड़ता है. अब नए साल के पहले दिन 1 जनवरी को सूर्य ग्रह का नक्षत्र पद गोचर होगा. सूर्य ग्रह 1 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 8 मिनट पर नक्षत्र पद गोचर करेंगे. सूर्य ग्रह पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे. सूर्य के इस गोचर का राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. सूर्य के नक्षत्र पद गोचर से 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

सूर्य ग्रह के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करने से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा. आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे. करियर में तरक्की करेंगे और अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा. व्यापार में लाभ मिलेगा इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र पद गोचर लाभकारी होगा. कर्क राशि के लोगों को इससे शुभ परिणाम मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी मिल सकती है और सैलरी बढ़ सकती है. नए दोस्त बनेंगे और भाग्य का साथ मिलेगा. करियर को लेकर बड़ा फैसला लेने की हिम्मत आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य ग्रह का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करना सिंह राशि के लोगों को प्रभावित करेंगा. सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यापार में मुनाफा होगा. आप बड़े फैसले ले सकेंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है.

मीन राशि

मीन राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र पद गोचर करना शुभ होगा. मीन राशि के लोगों को धनलाभ मिलेगा. आपकी इच्छा पूरी होगी और कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ