New Year 2026: जनवरी में कई ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, 5 दिनों में 4 बड़े ग्रहों का गोचर बदलेगा भाग्य

New Year 2026: जनवरी 2026 में कई बड़े ग्रह परिवर्तन होने वाले हैं इन ग्रह गोचर के होने से राशियों के जातक पर प्रभाव पड़ता है. नए साल में हो रहे इन ग्रह गोचर के प्रभाव से राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.

New Year 2026

Photo Credit- News24GFX

New Year 2026: लोग हर साल उत्साह और उमंग के साथ नए वर्ष का स्वागत करते हैं. हर कोई नए साल के बेहतर और अच्छा होने की उम्मीद करता है. साल 2026 में जनवरी का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने वाला है. जनवरी में 5 दिनों के अंदर ही 13 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक 4 बड़े ग्रहों का गोचर होगा. इन ग्रहों का गोचर करना राशियों के लिए प्रभावशाली होगा. इन बड़े ग्रहों के गोचर से राशियों पर प्रभाव पड़ेगा. राशि और कर्मों के फल के अनुसार, जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

शुक्र गोचर, 13 जनवरी 2026

13 जनवरी 2026 को शुक्र ग्रह गोचर करेंगे. शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय शुक्र धनु राशि में विराजमान हैं. शुक्र का यह गोचर 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को सुबह 4 बजकर 2 मिनट पर होगा.

विज्ञापन

सूर्य गोचर, 14 जनवरी 2026

सूर्य का गोचर मकर राशि में होगा. इसे मकर संक्राति कहते हैं. सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी 2026, दिन बुधवार को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा. सूर्य के गोचर से कई राशियों को लाभ मिलेगा. नौकरी में सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मंगल गोचर, 16 जनवरी 2026

विज्ञापन

मंगल ग्रह 16 जनवरी 2026, दिन शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल ग्रह 22 फरवरी तक मकर राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा. मंगल गोचर के प्रभाव से जीवन में मनचाही सफलता मिलेगी.

बुध गोचर, 17 जनवरी 2026

विज्ञापन

बुध गोचर 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर होगा. बुध ग्रह के मकर में प्रवेश करने से इसका प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा. इसके सकारात्मक प्रभाव से व्यापार में लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ