Surya Gochar 2025: सूर्य ने किया भरणी नक्षत्र में गोचर, फिरेंगे इन 5 राशियों के दिन; नोट से ठसाठस भरी रहेगी जेब

ग्रहों के राजा सूर्य 27 अप्रैल, 2025 की शाम में अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं और नक्षत्र में सूर्य गोचर काफी माना जाता है। भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर से राशियों के दिन फिरने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-2025-horoscope

रविवार 27 अप्रैल, 2025 को सांयकाल में 07:19 PM बजे ग्रहों के राजा माने गए सूर्य ग्रह अश्विनी से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। नक्षत्रमंडल के 27 नक्षत्रों में भरणी नक्षत्र दूसरे नंबर पर आते हैं। मेष राशि में आने वाले इस नक्षत्र का अर्थ होता है ‘धारण करने वाला’ या ‘भरण-पोषण करने वाला’, जिसके स्वामी शुक्र हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है।

विज्ञापन

भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

भारत की प्राचीन मौसम प्रणाली के मुताबिक, भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर से मौसम में गर्मी बढ़ती जाती है। वहीं ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह खगोलीय अवसर उन व्यक्तियों के लिए खास रूप से महत्वपूर्ण है, जो आत्मविकास और आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में काम कर रहे हैं। जहां तक राशियों पर इसके असर की बात है, तो भरणी नक्षत्र में सूर्य गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह काफी फलदायी है, विशेष रूप से आर्थिक दृष्टि से। इन राशियों के जातकों खून धन लाभ होंगे योग बन रहे है और इनकी जेब नोटों से ठसाठस भरी रह सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य के भरणी नक्षत्र में गोचर करने से मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप अपनी कार्यक्षमता में सुधार महसूस करेंगे। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है और आपकी जेब भी अच्छी तरह से भरी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई नई पहल करने का मौका मिलेगा और आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना भी बन सकती है। जीवनसाथी या परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आपके विचार और भावनाएं एक-दूसरे के प्रति और मजबूत होंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर एक अच्छा संकेत है। इस समय आपके जीवन में सफलता और सम्मान का प्रवाह होगा। आपके खर्चों में संतुलन बनेगा और किसी बड़े निवेश से लाभ हो सकता है। इस गोचर के दौरान, आपके काम की सराहना होगी और आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और रिश्तों में प्रेम और सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह गोचर उनके करियर और आत्मनिर्भरता के लिए शुभ रहेगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर होगी और आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए मान्यता मिल सकती है और आपके प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी और आप अपने परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर एक अत्यंत शुभ संकेत है। सूर्य आपके स्वामी ग्रह के रूप में आपके जीवन में ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बनेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है और आप पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आप अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताएंगे और आपका सामाजिक जीवन भी समृद्ध होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर अच्छे अवसर लाएगा। आपके जीवन में स्थिरता और खुशियां आएंगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैसों की तंगी दूर होगी। आपकी मेहनत और समझदारी से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों में भी सामंजस्य रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ