Surya Gochar 2025: वैलेंटाइन डे से पहले इन 3 राशियों के रिश्तों में हुआ सुधार! सूर्य करेंगे शनि की राशि में गोचर

Surya Gochar 2025: वैलेंटाइन डे से पहले सूर्य देव की विशेष कृपा से कुछ राशियों का सोया हुआ भाग्य चमक सकता है। चलिए जानते हैं फरवरी में सूर्य किस समय गोचर कर रहे हैं और उसका शुभ प्रभाव वैलेंटाइन डे से पहले किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

Surya Gochar 2025

सूर्य राशि परिवर्तन 2025

Surya Gochar 2025: प्रेमी-प्रेमिका के लिए वैलेंटाइन डे कोई आम दिन नहीं बल्कि बहुत ही स्पेशल होता है। इस दिन लोग अपने प्रेमी को गिफ्ट देते हैं और उनके साथ पूरा दिन बिताने का प्रयास करते हैं। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार वैलेंटाइन डे का दिन बेहद खास है, क्योंकि 14 फरवरी को अतिगण्ड और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन

इसके अलावा वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले सूर्य देव भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिसका शुभ प्रभाव कुछ दिनों तक राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं सूर्य देव किस समय राशि परिवर्तन करेंगे और उसका सकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर वैलेंटाइन डे से पहले पड़ेगा।

विज्ञापन

किस समय होगा सूर्य गोचर?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले 12 फरवरी 2025 को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये गोचर बुधवार को देर रात 10 बजकर 3 मिनट पर होगा। शनि देव को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है, जो शोक, बीमारी, मृत्यु और दुख के कारक ग्रह हैं। बता दें कि इस समय सूर्य मकर राशि में मौजूद हैं।

विज्ञापन

सूर्य चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!

कर्क राशि

सूर्य देव की विशेष कृपा से छात्रों की बुद्धि का विकास होगा। नई चीजों को सीखने में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खास इंसान के आने की संभावना है। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। कारोबारियों और दुकानदारों की कुंडली में धन प्राप्ति का प्रबल योग है।

सिंह राशि

सिंह को सूर्य की प्रिय राशि माना जाता है। इसलिए सूर्य गोचर से सबसे ज्यादा फायदा कई बार सिंह राशि के लोगों को होता है। इस बार भी सूर्य का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को करियर और वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन और अन्य संबंधों में सुधार होगा। उम्रदराज जातकों के शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य में सुधार होगा। अविवाहित जातकों को घरवालों के साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार और घरेलू जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। छात्रों के आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में सुधार होगा। उम्रदराज जातक खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी मेहनत और प्रयासों को पहचान मिलेगी। बॉस उनके काम से खुश होकर सैलरी बढ़ा सकते हैं। शादीशुदा जातकों का रिश्ता मजबूत होगा और उनके साथ अच्छे पल बिताने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ