Grah Gochar 2025

Video: शुक्र-राहु की विशेष कृपा से इस राशि की संपत्ति में होगी वृद्धि, रिश्तों में भी होगा सुधार!

Grah Gochar: साल 2025 में शुक्र और राहु की विशेष कृपा से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से उस राशि के वार्षिक राशिफल के बारे में जानते हैं, जिसके जातकों के लिए ये साल खुशियां लेकर आया है।

Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और राहु ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र को जहां प्रेम, धन, लग्जरी लाइफ और भौतिक सुख का दाता माना जाता है। वहीं राहु अप्रत्याशित घटनाओं के कारक ग्रह हैं, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में कन्या राशि के जातकों को शुक्र और राहु ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण उन्हें पैतृक संपत्ति का सुख मिल सकता है। परिवार में एकता बढ़ेगी और कोई बड़ी परेशानी जीवन में इस दौरान नहीं आएगी। इसके अलावा माता-पिता का भी हर काम में पूरा सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन

हालांकि 29 मार्च के बाद शनि गोचर के प्रभाव से कन्या राशि के जातकों के जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में यदि वो कोई उपाय करते हैं, उन्हें उन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। यदि आप जानना चाहते हैं उन्हीं अचूक उपायों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ