---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: सूर्य की तरह चमकेंगी 3 राशियों की किस्मत, ग्रहों के राजा करेंगे गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य जल्द गुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करने वाला है, जिससे 12 राशियों में से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नवग्रहों में सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है। मान्यता है कि जिस भी व्यक्ति पर सूर्य की कृपा हो जाती है उसे कारोबार में तरक्की, समाज में मान-सम्मान और नौकरी में वृद्धि के योग प्राप्त हो सकते हैं। इस बार सूर्य देव 3 राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं। साल 2024 के समाप्त होने से पहले गुरु बृहस्पति की राशि धनु में सूर्य ग्रह प्रवेश करने वाले हैं। ऊर्जा और आत्मा कारक ग्रह सूर्य 12 राशियों में से 3 राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन-कौन सी हैं जिन पर सूर्य देव की खास मेहरबानी होने वाली है।

मेष राशि

Mesh Rashi

---विज्ञापन---

मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी रहने वाला है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति और धन में वृद्धि के योग बनने वाले हैं। जातकों के लिए आगामी समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। व्यापार में आ रही तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। साल खत्म होने से पहले जातकों को कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। सूर्य देव की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को भी आय वृद्धि और प्रमोशन का योग मिल सकेगा।

तुला राशि

tula rashi

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिससे तुला राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। करियर और व्यापार संबंधित मामलों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। जातकों के लिए आने वाला समय उत्तम रहेगा।

मीन राशि

Meen Rashi

मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। जातकों की सभी परेशानियां दूर हो सकेंगी। व्यापार और करियर में उन्नति के नए योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और सफलता हासिल कर सकेंगे। मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। बिना वजह की बात से परेशान होंगे तो आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 13, 2024 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola