---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: 16 नवंबर से 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत! वृश्चिक राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश

Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर 16 नवंबर, शनिवार को होने वाला है। ऐसे में किन 3 राशियों पर सूर्य देव की खास मेहरबानी होगी? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य, आत्मा के कारक ग्रह हैं। इन्हें नौ ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। अगर किसी व्यक्ति पर सूर्य देव की कृपा हो जाती है तो वो रातों रात रंक से राजा बन सकता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से ग्रहों के राजा सूर्य प्रसन्न हो सकते हैं। 16 नवंबर, शनिवार को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिससे कुछ राशियों पर मेहरबान भी होने वाले हैं।

16 नवंबर को कब होगा सूर्य का राशि परिवर्तन

16 नवंबर 2024 को सूर्य ग्रह द्वारा सुबह के समय राशि परिवर्तन किया जाएगा। सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर सूर्य द्वारा वृश्चिक राशि में प्रवेश किया जाएगा। सूर्य गोचर के बाद 12 राशियों में से 3 राशियों पर सूर्य देव मेहरबान होंगे। आइए जानते हैं वो 3 भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

gemini

मिथुन राशि के लिए सूर्य ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके सभी काम सफलतापूर्वक होते चले जाएंगे। 16 नवंबर से जिंदगी में कई नए बदलाव होंगे। प्यार के मामले में भी आपके लिए शुभ संकेत है। इन्वेस्टमेंट का विचार आपके लिए फायदेमंद है। बिजनेस का प्लान है तो आप सोच सकते हैं, सूर्य देव की आप पर खास कृपा होने वाली है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 28 दिसंबर को चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, बन रही है शुक्र और शनि की युति

सिंह राशि

leo

---विज्ञापन---

सिंह राशि के लिए सूर्य गोचर शुभ संकेतों के साथ होने वाला है। व्यापार में उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बस पहले से ज्यादा काम को मन लगाकर करें। कार्य में सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। सामाजिक कार्यों को करने का सोचेंगे, जिसके लिए आपको जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा।

वृश्चिक राशि

Scorpio

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। धन में बढ़ोतरी होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यस्थल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। लोगों के बीच एक नई पहचान बनेगी। धर्म और कर्म की ओर आपका मन ज्यादा लगेगा। धन में बढ़ोतरी होने का योग है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 15 नवंबर से 7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी! कुंभ राशि में होंगे शनि मार्गी

First published on: Nov 14, 2024 12:14 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola