Shani Gochar 2024: 15 नवंबर से 7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी! कुंभ राशि में होंगे शनि मार्गी

Shani Gochar 2024: कर्मफल दाता शनि ग्रह 14 नवंबर को कुंभ राशि में मार्गी होंगे, जिससे 7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी होगी। आइए विस्तार से जानते हैं।

Shanidev's special blessings on 7 zodiac signs from 5th November

कुंभ राशि में शनि मार्गी

Shani Gochar 2024: 15 नवंबर का दिन कई वजह से खास है। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा, गुरु पर्व और देव दीपावली नामक खास पर्व हैं। इसी दिन न्यायाधीश शनि ग्रह भी सीधी ताल चलने वाले हैं। 15 नवंबर को कुंभ राशि में शनि मार्गी होंगे, जिससे न्याय प्रियता शनिदेव की खास कृपा 12 राशियों में से कुछ राशियों के जातकों पर होने वाली है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से यानी 15 नवंबर 2024 से 7 राशियों के जीवन में बदलाव होने वाले हैं। आइए शनि गोचर का समय और किन राशियों पर शनिदेव की मेहरबानी होगी? इसके बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन

15 नवंबर को शनि मार्गी का समय क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार 15 नवंबर को शनि ग्रह कुंभ राशि में मार्गी होंगे। इसका मतलब है कि शनि ग्रह द्वारा कुंभ राशि में सीधी चाल चली जाएगी। 15 नवंबर 2024, शुक्रवार को शनि ग्रह शाम को 5 बजकर 9 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होंगे।

विज्ञापन

15 नवंबर से 7 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी!

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शनि मार्गी शुभ फलों के साथ रहेगा। 15 नवंबर से आपके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। कारोबार में उन्नति के खास योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। कर्मफल दाता शनि आप पर मेहरबान होने वाले हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर शनिदेव की खास मेहरबानी होने वाली है। शनि की सीधी चाल आपके जीवन में कई तरह के बदलाव ला सकती है। समाज में आपकी नई पहचान बन सकती है। सेहत के मामले में आपके लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। धन वृद्धि के साथ कार्यस्थल में आपकी नई पहचान बनेगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

शनि मार्गी से कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा। व्यापार में उन्नति होगी। नौकरी से संबंधित अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। संतान से मिल रहा तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए शनि मार्गी लाभकारी रहेगा। धन में वृद्ध होगी। समाज में आपका मान और सम्मान बढ़ेगा। शनिदेव की आप पर खास कृपा होगी। शनिवार को शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाना लाभकारी रहेगा। कारोबार में तरक्की के साथ विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।

तुला राशि

तुला राशि के लिए शनि की सीधी चाल लाभकारी रहेगी। आप खुशी का अनुभव करेंगे। मन चिंता मुक्त रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। समाज में एक नई पहचान बनेगी। परिजनों की मदद से आप उन्नति की ओर अपना कदम बढ़ाएंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए शनि मार्गी होना लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ आपका प्यार बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन में बढ़ोतरी के साथ ही समाज में भी आपकी नई पहचान बनेगी। करियर और व्यापार के मामले में आपको लाभ होगा।

कुंभ राशि

शनि अपनी सीधी चाल कुंभ राशि में चलने वाले हैं। व्यापार और नौकरी के मामले में आपको लाभ होने वाला है। कुंभ राशि की सेहत अच्छी रहेगी। आप लोगों के बीच एक नई पहचान के साथ मान-सम्मान हासिल कर सकेंगे। काफी समय से रुके कार्य पूरे होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ