हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Surya Gochar 2024: सूर्य और शनि दोनों ग्रह कुंभ राशि में करेंगे युति, 3 राशियों को होगा फायदा

Surya Ka Kumbh Raashi Mein Gochar: सूर्य ग्रह फरवरी में कुंभ राशि में गोचर में वाले हैं, जिससे वे शनि के साथ युति बनाएंगे। इससे 3 राशियों के जातकों को फायदे होंगे।

विज्ञापन
सूर्य गोचर 2024

Surya Ka Kumbh Raashi Mein Gochar: जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो सभी 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी माह की शुरुआत में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि का परिवर्तन करने वाले हैं। शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर सकारात्मक तो  कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे।

बता दें कि कुंभ राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान हैं। फरवरी महीने में पिता और पुत्र यानी सूर्य और शनि देव दोनों कुंभ राशि में युति करेंगे। बता दें कि सूर्य और शनि एक दूसरे के प्रति शत्रुता का भाव रखते हैं, लेकिन जब सूर्य और शनि युति करते हैं तो कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। जातक अपने जीवन में सफलता हासिल कर पाते हैं। सूर्य और शनि की युति से नौकरी करने वाले जातकों को पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस युति से किन राशियों के जातकों को क्या फायदे होंगे?

यह भी पढ़ें-  14 जनवरी को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

मेष राशि

फरवरी की शुरुआत में हो रहे सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको फरवरी माह में अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत से संबंधित सारी समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- कब है साल 2024 की पहली दर्श अमावस्या तिथि? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन

वृषभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शनि की युति से वृषभ राशि के जातकों को करियर में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। जातक का करियर आसमान छुएगा। जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है। मनचाहा मुनाफा होगा।

तुला राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जातक को हर कार्य में सफलता मिलेगी। सूर्य और शनि की युति से संतान की ओर से कुछ खुशखबरी भी मिल सकती है। संतान के विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए फरवरी का महीना बेहद शुभ रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- फरवरी में मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

https://youtu.be/otJaGVPaieQ

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola