Mangal Gochar 2024 : फरवरी में मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

Mangal Gochar 2024: साल 2024 के दूसरे महीने यानी फरवरी में मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। जिससे कुछ राशियों पर शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

Mangal Gochar 2024

मंगल गोचर 2024

Mangal Gochar Year 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में ग्रहों के चाल में बहुत सारे बदलाव होंगे। जिससे पृथ्वी पर मौजूद सभी 12 राशियों पर शुभ व अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। साल 2024 के दूसरे महीने फरवरी में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। यह गोचर 5 फरवरी 2024 को होगा। इस गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव पड़ेंगे। साथ ही जीवन में कई सारे महत्वपूर्ण बदलाव भी आएंगे।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, फरवरी में हो रहे हैं मंगल के मकर राशि में परिवर्तन होने से सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव भी पड़ेंगे। वैदिक शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, शक्ति, भूमि और शौर्य का कारक भी माना जाता है। माना जाता है कि जिस राशि में मंगल का गोचर होता है, उस राशि के जातकों के अंदर भरपूर मात्रा में साहस और शक्ति भरा रहता है। जातक को हर क्षेत्र में धन का लाभ होगा। आज इस खबर में जानेंगे फरवरी में मंगल ग्रह के गोचर से कौन-कौन सी राशियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

मेष राशि

फरवरी में हो रहे हैं मंगल के गोचर से मेष राशि वालों के करियर में बड़े बदलाव आएंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनका प्रमोशन हो सकता है। सीनियर की ओर से शुभ समाचार मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर आपको सराहना मिल सकती है। सारे सीनियर आपसे प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल के मकर राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों की सोई हुई किस्मत चमक उठेगी। जातक को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में फरवरी का महीना सबसे बेहतर रहेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कारोबार में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। जीवन आनंददायक गुजरेंगे।

तुला राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। कारोबार में लाभ होगा। व्यापार से संबंधित नई चीजों को सीखेंगे। यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। खर्चों में बढोतरी होगी। रिश्तों में उत्पन्न सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ