---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मंगल का राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए मंगलकारी, जीवन में होंगे खास बदलाव

Mangal Rashi Parivartan: साहस, पराक्रम और शौर्य के कारक मंगल देव आज मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं। मंगल का गोचर तीन राशियों के लिए शुभ है।

---विज्ञापन---

Mangal Rashi Parivartan Prediction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मंगल ग्रह का धनु राशि में प्रवेश होने जा रहा है। मंगल देव आज देर रात 12 बजकर 36 मिनट पर धनु में गोचर करेंगे। मंगल देव इस स्थिति में 4 फरवरी 2024 तक रहेंगे। इसके बाद ये मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को शुभ ग्रह माना गया है। ऐसे में मंगल का यह राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा। इसके बारे में एक्ट्रोलॉजिकल प्रेडिक्शन जानिए।

सिंह

मंगल के धनु राशि में गोचर करने से सिंह राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। मंगल-गोचर की अवधि में कारोबार में उन्नति होगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जो जातक नई नौकरी की तलाश कर रहें हैं, उन्हें ऑफर मिलेगा। इस दौरान पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में उत्साह नजर आएगा।

---विज्ञापन---

मकर

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और मंगल-शनि में मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में मंगल का यह गोचर इस राशि के लिए शुभ है। मंगल-गोचर के दौरान इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगा। जमीन से जुड़ा अगर कोई काम अटका हुआ है तो उसका निपटारा होगा। जॉब के लिए ऑफर तो मिलेगा, मगर ज्वाइनिंग को लेकर मन में द्वंद्व रहेगा। मतबल क्या करें, क्या ना करें की स्थिति रहेगी। विवाहित जातकों को इस दौरान जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए भी मंगल का यह गोचर शुभ फलदायी है। चूंकि, कुंभ राशि का स्वामी शनि है और मंगल-शनि में मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में मंगल गोचर के दौरान कुंभ राशि को शनि देव और सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त होगी। मंगल के शुभ प्रभाव से जहां पराक्रम बढ़ेगा, वहीं शनि देव की कृपा से नौकरी में स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 2024 में सिंह राशि की लव लाइफ कैसी रहेगी? जानिए  

https://youtu.be/wxUdLh9ix6A

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 28, 2023 11:06 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola