Mangal Nakshatra Parivartan 2024: 14 जनवरी को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 3 राशियों की बल्ले-बल्ले

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 14 जनवरी को मंगल नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे 3 राशियों का भाग्योदय होने वाला है। आइए उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Mangal Nakshatra Parivartan 2024

मंगल नक्षत्र परिवर्तन 2024

विज्ञापन

Mangal Nakshatra Parivartan 2024: माना जाता है कि जब ग्रह या नक्षत्र अपनी राशि परिवर्तन करते हैं, तो पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों और मानव जीवन पर उसका असर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो सभी 12 राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। जातक के जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक घटनाएं होने लगती है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जनवरी में कई सारे ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। बता दें कि 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को मंगल ग्रह रात्रि के 10 बजकर 11 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। मंगल ग्रह को शक्ति, भूमि, वाहन आदि का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है। आज इस खबर में जानेंगे कि आखिर मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि होगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। भौतिक सुख जैसे वाहन, नया घर और प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पढ़ाई करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत में पहले से सुधार हो सकती है।

कुंभ राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बेहद ही शुभ रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जो जातक कुंवारे हैं, उनके लिए रिश्तों की बात चल सकती है। 14 जनवरी के बाद घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए मंगल ग्रह का गोचर बेहद लाभकारी रहेगा। जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी दोस्त की सहायता से रुके कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगा। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ