Grah Gochar 2024: दिसंबर में इन 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! सूर्य, शुक्र, बुध और केतु साथ में करेंगे गोचर

Grah Gochar: साल 2024 में 2 दिसंबर को सूर्य, शुक्र, बुध और केतु गोचर करेंगे, जिसके कारण 12 में से 3 राशियों के जातकों की परेशानियां पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ सकती हैं। चलिए जानते हैं 2 दिसंबर को किस समय इन 4 ग्रहों का गोचर होगा।

Grah Gochar 2024

इन 3 राशियों को होगा सबसे ज्यादा नुकसान!

Grah Gochar 2024: दिसंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई बड़े ग्रहों का गोचर हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब नवग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसके कारण 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के मुताबिक, 2 दिसंबर 2024 को प्रात: काल 03 बजकर 50 मिनट पर बुध क्रान्तिवृत्त परिवर्तन यानी चाल की दिशा में बदलाव करेंगे। इसी दिन दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर शुक्र मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर के बाद 2 दिसंबर को दोपहर 4 बजकर 4 मिनट पर केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र और शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इन 4 ग्रहों के साथ में 2 दिसंबर को गोचर करने से 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के लिए सूर्य, शुक्र, बुध और केतु का साथ में गोचर करना शुभ नहीं रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य, शुक्र, बुध और केतु का साथ में गोचर करना शुभ नहीं रहेगा। लेखन और हेल्थ से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को धन हानि हो सकती है। व्यापारियों के प्रयास सफल नहीं होंगे, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कर्ज लेने का फैसला इस समय कर्क राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। पुराने निवेश से बिजनेसमैन को मनचाहा फायदा नहीं होगा। शादीशुदा जातकों के प्रेम संबंधों में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

दिसंबर का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जॉब कर रहे जातकों की सीनियर अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसका नकारात्मक असर काम पर पड़ेगा। रियल एस्टेट में निवेश करना इस समय कन्या राशि के जातकों के हित में नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन में बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसका असर सेहत पर भी पड़ेगा। कर्ज देना या लेना दोनों इस समय दुकानदारों के लिए सही नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और जीवन के अन्य पहलू पर सूर्य, शुक्र, बुध और केतु गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक राशि के जातक 2 दिसंबर के बाद अपने जीवन से जुड़े छोटे से छोटे फैसले सोच-समझकर लें। अन्यथा धन हानि हो सकती है। जॉब कर रहे जातकों की सेहत खराब हो सकती है। घरवालों के बीच पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर लड़ाई हो सकती है। छात्र वर्ग इस समय जल्दबाजी में आकर कोई फैसला न लें। नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ