Surya Gochar 2024: 12 दिन तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य, हर काम में मिलेगी सफलता!

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य आज से 12 दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये गोचर शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-सी हैं।

surya-vishaksha-nakshatra

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष स्थान है, जो समय-समय पर राशि परिवर्तन करने के साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। जब भी सूर्य गोचर करते हैं, तो उसका असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इसके अलावा गोचर का गहरा प्रभाव मौसम और प्रकृति पर भी देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, आज से 12 दिन बाद 2 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को शाम 7 बजकर 18 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। बुध देव को ज्येष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जिन्हें कुंडली में ग्रहों के राजकुमार का स्थान प्राप्त है।

विज्ञापन

आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के ऊपर सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव 2 दिसंबर 2024 तक पड़ेगा।

विज्ञापन

इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा सूर्य गोचर

मेष राशि

नौकरीपेशा जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे वो अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई केस कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें मेष राशि के जातकों को सफलता मिलने की संभावना है। सेल्स और कस्टमर डीलिंग से जुड़े क्षेत्रों में काम रह रहे जातकों को धन लाभ हो सकता है। शादीशुदा जातकों का साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। कारोबारियों को अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे लंबे समय से अटका हुआ काम पूर्ण हो जाएगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जॉब कर रहे जातकों का जल्द इंक्रीमेंट हो सकता है। इसी के साथ कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बिजनेसमैन की कोई डील यदि लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है, तो जल्द ही वो पूर्ण हो सकती है। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में चल रहे क्लेश समाप्त होंगे। साथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों का पिता जी संग संबंध मधुर होगा। 30 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत आने वाले 12 दिन तक सही रहेगी। कमर दर्द में भी मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि

सहकर्मियों के साथ नौकरीपेशा जातकों के संबंध मधुर होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद घरवालों के बीच चल रहा है, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। व्यापारियों के काम में स्थिरता आएगी। दुकानदारों की सेल में इजाफा होने से मुनाफे में भी बढ़ोतरी होगी। पुराने निवेश से आने वाले 12 दिनों में मकर राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। संपत्ति या वाहन खरीदना इस समय बिजनेसमैन के लिए सही रहेगा। सर्दी-जुकाम से उम्रदराज जातकों को मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ