Lucky Zodiac Signs: इन 5 राशियों के इनकम में आएगा उछाल, सुधरेगा लाइफस्टाइल; सूर्य-वरुण के योग से होंगे मालामाल

Lucky Zodiac Signs: 3 दिसंबर 2025 से बना सूर्य-वरुण का त्रिदशांक योग बड़े बदलाव का संदेश दे रहा है. ये दोनों ग्रह 108° पर होंगे, जिससे 5 राशियों की किस्मत पूरी तरह बदल सकती है. इस दौरान उनके करियर, धन और जीवनशैली में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

tridashank-yog

Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के स्वामी सूर्य और मानसिक उत्कृष्टता के ग्रह वरुण यानी नेपच्यून बुध 3 दिसंबर, 2025 को दोपहर बाद 01:03 पी एम बजे से एक विशेष और शुभ योग बनाया है. इस शुभ ‘त्रिदशांक योग’ कहते हैं. यह दुर्लभ योग तब निर्मित होता है, जब सूर्य और वरुण एक-दूसरे से 108 डिग्री की कोणीय स्थिति में होते हैं. अंग्रेजी में इस योग को ट्रिडेसाइल एस्पेक्ट (Tridecile Aspect) कहते हैं.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को बनने वाला सूर्य-वरुण के त्रिदशांक योग का सबसे अधिक 3 राशियों पर शुभ प्रभाव डाल सकता है. इन राशियों के जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में विशेष लाभ और सफलता मिलने की संभावना है. आइए जानें, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

इस दिन मेष राशि के जातकों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं. करियर में अचानक सफलता मिल सकती है. पुराने कामों में रुकावट दूर होगी. परिवार में खुशहाली और मित्रों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे. निवेश या वित्तीय मामलों में लाभ होने की संभावना है. नई योजनाओं और विचारों को अपनाने से भविष्य में बड़ी सफलता मिल सकती है. दोस्तों और सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना बढ़ेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह योग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है. समाज में आपका नाम और पहचान बढ़ सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक उत्साह में वृद्धि होगी. शिक्षा और अध्ययन में मन लगेगा. आपको नए विचार प्राप्त होंगे. व्यावसायिक मामलों में नई रणनीतियां सफल हो सकती हैं. परिवार में सुखद वातावरण और समर्थन महसूस होगा.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्यशाली है. यात्रा या नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. निजी जीवन में सुख और आनंद की वृद्धि होगी. धन लाभ और व्यावसायिक मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. नए अवसरों का लाभ उठाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोस्तों और सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार होगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए यह योग लाभकारी और सृजनात्मक है. नौकरी या व्यवसाय में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार में मेलजोल बढ़ेगा. पुराने विवाद खत्म होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक शांति बनी रहेगी. नई सोच और योजनाओं से काम में सफलता मिलेगी. अनजान और नए क्षेत्रों में भी प्रगति और अनुभव प्राप्त होंगे.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह समय विशेष अवसर और लाभ देने वाला है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. जीवन में नई संभावनाएं खुलेंगी. व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में संतुलन और समृद्धि महसूस होगी. नई परियोजनाओं और निवेशों में लाभ मिलने की संभावना है. परिवार और मित्रों के साथ सहयोग और समझ बढ़ेगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ