इन 3 राशियों को होगी छप्परफाड़ इनकम, 2 अप्रैल को 18 डिग्री पर स्थित होंगे सूर्य-शनि

सूर्य और शनि बुधवार 2 अप्रैल, 2025 की सुबह में एक-दूसरे से मात्र 18 डिग्री कोण पर स्थित होंगे। इसे ‘अष्टादश योग’ कहते हैं, वहीं अंग्रेजी में यह विजिंटाइल कॉम्बिनेशन (Vigintile Combination) कहलाता है। इस योग के असर से 3 राशियों छप्परफाड़ इनकम होगी। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

surya-shani-shubh-yog-grah-gochar-2025-rashifal

वैदिक ज्योतिष में पिता-पुत्र की जोड़ी यानी सूर्य और शनि बुधवार 2 अप्रैल, 2025 की सुबह में 08:26 AM बजे से एक-दूसरे से मात्र 18 डिग्री कोण पर स्थित होंगे। इन दोनों ग्रहों का यह कोणीय योग बेहद शुभ माना गया है और इसे ‘अष्टादश योग’ कहते हैं। वैदिक ज्योतिष में 18 अंक को शुभ माना जाता है क्योंकि इसका योग 9 होता है, जो अंक ज्योतिष में सबसे शक्तिशाली अंक माना जाता है। कुंडली का नवां भाव भी सबसे अधिक भाग्यवर्धक माना जाता है।

विज्ञापन

विजिंटाइल कॉम्बिनेशन क्या है?

सूर्य-शनि के एक-दूसरे से 18 डिग्री पर स्थित होने के इस शुभ योग को अंग्रेजी में विजिंटाइल कॉम्बिनेशन (Vigintile Combination) कहते हैं। ज्योतिष-गणित में, ‘विजिंटाइल’ उन 20 मानों में से एक को संदर्भित करता है, जो राशिचक्र की 360 डिग्री को समान आवृत्ति के 20 समूहों में विभाजित करता है। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, यह योग ग्रहों की ऊर्जा के टकराव और संघर्ष को सीमित रखता है, फलतः अशुभ ग्रह भी शुभ फल देने को तत्पर हो जाते हैं।

विज्ञापन

सूर्य-शनि के शुभ योग का राशियों पर असर

2 अप्रैल को बनने वाला सूर्य और शनि का शुभ योग विशेष रूप से 3 राशियों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है। यह शुभ योग मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस समय इन राशियों के जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं और उनको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य और शनि का यह संयोजन मेष राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय करियर और पेशेवर जीवन में उन्नति के संकेत हैं। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है, साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। व्यावासिक मामलों में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपको वित्तीय लाभ मिलेगा। इस समय किए गए निवेश भी लाभकारी साबित हो सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह सूर्य-शनि का योग बहुत ही सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस समय आप नए स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। साथ ही आपके व्यक्तिगत और व्यावासिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। यह समय व्यापारियों के लिए अत्यधिक लाभकारी हो सकता है, खासकर यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट या योजना पर काम कर रहे हैं। शिक्षा और करियर में भी आपको सफलता प्राप्त हो सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। सूर्य और शनि का यह योग आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश से फायदा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों से समर्थन मिल सकता है और आपके प्रयासों का फल भी जल्दी मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ