---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar Rashifal: सूर्य कब करेंगे अपनी राशि ‘सिंह’ में गोचर, मेष समेत इन 5 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Surya Gochar Rashifal: 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी ही राशि सिंह में गोचर करेंगे, जिससे 5 राशियों के लिए करियर, मान-सम्मान, धन और सफलता के मजबूत योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां और जातक कौन-से हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar Rashifal: सिंह राशिमंडल की 5वीं राशि है, जिस पर सूर्य का स्वामित्व है. इस राशि की सबसे बड़ी पहचान है- जबरदस्त कॉन्फिडेंस, नेचुरल लीडरशिप और दमदार पर्सनैलिटी. ये सब सूर्य के प्रभाव से होता है, जो ये हर चुनौती में आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभालना पसंद करते हैं. साथ इस राशि के लोग अपनी शर्तों पर खुलकर जिंदगी जीने में भरोसा रखते हैं और रॉयल नेचर के होते हैं. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, सूर्य जब स्वराशि यानी अपनी राशि ‘सिंह’ में आते हैं, बहुत प्रसन्न और मुदित होते हैं. उनके बल में अभिवृद्धि होती है.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 अगस्त, 2026 को सूर्य अपनी राशि ‘सिंह’ में गोचर करेंगे. इस दिन सावन महीने का तीसरा सोमवार भी है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि सूर्य ग्रहों के राजा हैं और जब राजा स्वराशि में गोचर कर प्रसन्न और बली होते हैं, तो प्रजा यानी सभी राशियों के जातकों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. सूर्य के सिंह राशि में आने पर व्यक्तियों के मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, करियर में प्रगति और सरकारी कार्यों में अनुकूलता के योग बनते हैं. साथ ही, साहस, पहचान और प्रभाव बढ़ने के साथ नई जिम्मेदारियां और सफलता के अपार अवसर भी मिलते हैं. सूर्य के इस राशि गोचर से यूं तो सभी राशियों पर व्यापक और गहरा प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लकी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके जिंदगी बल्ले-बल्ले हो सकती है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shoe Size Numerology: जूते का नंबर बताएगा पर्सनैलिटी, धन योग और सफलता के अनोखे राज, जानें अंक ज्योतिष का रहस्य

सूर्य गोचर मेष राशिफल

सिंह राशि में सूर्य गोचर मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत का समय साबित हो सकता है. सूर्य का गोचर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. लीडरशिप स्किल निखर सकती है. वर्क प्लेस पर मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. सीनियर्स आप पर भरोसा जता सकते हैं. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. करियर में आगे बढ़ने का बढ़िया मौका मिल सकता है. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. इनकम में सुधार दिख सकता है. फैमिली में आपकी बात सुनी जाएगी. लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट मिलेगा. लव रिलेशनशिप में अपनापन बढ़ेगा. स्टूडेंट्स को एग्जाम या इंटरव्यू में अच्छी खबर मिल सकती है. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आगे चलकर फायदेमंद रहेगी. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. जल्दबाजी से बचेंगे तो और अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. आप लंबी यात्रा पर किसी माउंटेन एरिया जा सकते हैं और एडवेंचर के गेम में हिस्सा ले सकते हैं.

---विज्ञापन---

सूर्य गोचर कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में सिंह काफी फायदेमंद रहने के योग दर्शा रहा है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. चूंकि गुरु इस समय कर्क राशि में हैं, तो सूर्य और गुरु का असर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा सकता है. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. करियर में प्रमोशन या नई पहचान मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ होगी. बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट मिलने के योग हैं. नई इनकम सोर्स पर काम शुरू कर सकते हैं. बैंक या सरकारी काम में राहत मिल सकती है. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे. लव रिलेशनशिप में भविष्य को लेकर अच्छी बात हो सकती है. स्टूडेंट्स को मनचाहा रिजल्ट मिलने के संकेत हैं. सही प्लानिंग के साथ किया गया निवेश फायदा दे सकता है. मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. धैर्य बनाए रखेंगे तो समय शानदार रहेगा. आपमें सोशल सर्विस की भावना बलवती होगी, आप किसी धर्मशाला में मुफ़्त सेवाएं देंगे.

सूर्य गोचर सिंह राशिफल

सूर्य गोचर का समयू सिंह राशि वालों के लिए सबसे खास रह सकता है. सूर्य का स्वराशि गोचर आपकी पर्सनैलिटी में अलग चमक ला सकता है. हर जगह आपका कॉन्फिडेंस नजर आएगा. करियर में बड़ी पहचान मिल सकती है. वर्क प्लेस पर सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे. प्रमोशन या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. बिजनेस बढ़ाने की प्लानिंग सफल हो सकती है. इनकम में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है. समाज में आपकी इमेज मजबूत होगी. फैमिली आपका पूरा साथ देगी. लाइफ पार्टनर के साथ शानदार तालमेल रहेगा. लव रिलेशनशिप और मजबूत होगी. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या एग्जाम में सफलता मिल सकती है. नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी. पूरे दिन पॉजिटिव एनर्जी महसूस होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Plant Vastu Rules: सावन में भूल से भी घर न लाएं ये 3 पौधे, छीन लेते हैं खुशहाली, आती है कंगाली

सूर्य गोचर धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के सूर्य का यह स्वराशि गोचर उनके लिए नए मौके लेकर आ सकता है. सूर्य का असर आपके फैसलों को मजबूत बनाएगा. करियर में बड़ा चांस मिल सकता है. वर्क प्लेस पर अलग पहचान बन सकती है. नई जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में दूर की डील फायदा दे सकती है. विदेशी संपर्कों से भी लाभ मिलने के योग हैं. इनकम बढ़ाने की प्लानिंग सफल हो सकती है. फैमिली हर कदम पर साथ देगी. लाइफ पार्टनर आपका हौसला बढ़ाएंगे. लव रिलेशनशिप में भरोसा और समझ बेहतर होगी. स्टूडेंट्स को हायर एजुकेशन या नई स्किल में सफलता मिल सकती है. ट्रैवल से फायदा होने के संकेत हैं. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ सकती है. कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे तो अच्छी सफलता मिल सकती है.

---विज्ञापन---

सूर्य गोचर मीन राशिफल

सूर्य का अपनी ही राशि सिंह में गोचर मीन राशि वालों के लिए करियर और सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. सूर्य का शुभ असर आपके प्रयासों को नई दिशा देगा. पुरानी परेशानी कम हो सकती है. वर्क प्लेस पर आपके काम की खुलकर तारीफ होगी. नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. बिजनेस में रुकी हुई बातचीत फिर से आगे बढ़ सकती है. पुराने क्लाइंट से अच्छा फायदा मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर बना रहेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे फायदा दिला सकती है. फ्यूचर प्लानिंग सफल हो सकती है. पेशेंस और डिसिप्लिन आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेंगे.

यह भी पढ़ें: Signature Numerology Prediction: हस्ताक्षर कैसे चमकाता है भाग्य, जानें सिग्नेचर का न्यूमरोलॉजी कनेक्शन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 04, 2026 02:47 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola