Shukra Shani Yuti: नए साल से पहले 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, शुक्र करेंगे शनि की राशि में प्रवेश

Shukra Shani Yuti: 28 दिसंबर शनिवार को शुक्र ग्रह द्वारा शनि की राशि कुंभ में प्रवेश किया जाएगा। इसके साथ शुक्र-शनि की युति होगी, जो 5 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगी। 

Shukra Shani Yuti 2024 Luck of 5 zodiac signs will shine before the New Year Venus will enter Saturn zodiac sign

शुक्र शनि युति

Shukra Shani Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुख-समृद्धि, धन-वैभव और प्रेम-आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र हैं जिस पर भी उनकी मेहरबानी हो जाती है उस व्यक्ति को कभी भी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। समय-समय पर शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते रहते हैं। दिसंबर में 2 तारीख के बाद अगला राशि परिवर्तन 28 दिसंबर, शनिवार को है। साल 2025 से पहले शुक्र ग्रह, शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं, जिसके शुभ प्रभाव 5 राशियों पर पड़ने वाले हैं।

विज्ञापन

शुक्र शनि की युति से 5 राशियों की मौज!

द्रिक पंचांग के अनुसार 28 दिसंबर, शनिवार को शुक्र ग्रह द्वारा कुंभ राशि में प्रवेश किया जाएगा। रात को 11 बजकर 48 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में शुक्र प्रवेश करेंगे। ऐसे में किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र-शनि की युति लाभकारी रहेगी। धन में वृद्धि के साथ समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। ऐसे कार्य जो काफी दिनों से पूरे नहीं हो पा रहे थे, उनमें जल्द आपको सफलता मिल सकेगी। सामाजिक कार्यों में आपका खास मन लगेगा। बिना वजह की चीजें आपको परेशान कर सकती है, लेकिन आपका एक ही लक्ष्य पर ध्यान रखना सफलता दिला सकता है। रिश्ते पहले से मजबूत हो सकेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति काफी सारे लाभ देने वाली हो सकती है। नए साल से पहले आपको कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। विदेश जाने की योजना बन सकती है। धर्म-कर्म की ओर खास रुचि होगी। बिना वजह के झगड़ों से आप दूर रहेंगे।

विज्ञापन

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों पर धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र मेहरबान हो सकते हैं। साथ ही शनिदेव की भी खास कृपा हो सकती है। शुक्र-शनि की युति से धन में वृद्धि हो सकती है। संतान की ओर से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों को कामकाज में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शुक्र गोचर से कुंभ राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। इस राशि के लोगों पर शुक्र और शनि के शुभ प्रभाव पड़ रहे हैं। आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक होंगे। धन से जुड़े लाभ हो सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। संबंध पहले से अच्छे होंगे। रिश्ते में मिठास होगी। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र और शनि की युति फलदायी है। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रुके कार्य पूरे होंगे। आपका मान और सम्मान बढ़ सकेगा। धन-संपत्ति संबंधित लाभ हो सकते हैं। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ