Yuti 2025: दिवाली से पहले शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, सिंह राशि में बनी शुक्र-केतु की युति होगी भंग

Shukra Ketu Yuti 2025: बीते कुछ समय से सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बनी हुई है, जो दिवाली से पहले भंग हो जाएगी. इस युति का भंग होना कई राशियों के लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज हम आपको ये ही बताने जा रहे हैं कि किस दिन शुक्र-केतु की युति भंग होगी और उसका किन तीन राशियों पर सबसे पहले शुभ प्रभाव पड़ेगा.

Shukra Ketu Yuti 2025

Credit- News24 Graphics

Shukra Ketu Yuti 2025: हिंदुओं के लिए खुशियों के पर्व दिवाली का खास महत्व है. इस दिन लोग भगवान गणेश और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. साथ ही रात में पटाखे जलाएं जाते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 20 अक्टूबर 2025, वार सोमवार को दिवाली मनाई जाएगी. हालांकि, इससे पहले का समय ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दौरान महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि व नक्षत्र परिवर्तन होने के साथ-साथ दुर्लभ योग और महायुति का निर्माण भी हो रहा है. इसके अलावा कुछ युति भंग भी हो रही है. इस समय सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बनी हुई है, जो दिवाली से पहले भंग हो जाएगी.

विज्ञापन

दरअसल, 15 सितंबर 2025 को शुक्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 9 अक्टूबर तक रहेंगे. इससे पहले 29 मई को केतु ग्रह ने सिंह राशि में कदम रखा था, जहां पर वह 2025 के अंत तक रहेंगे. ऐसे में 9 अक्टूबर 2025 को दिवाली से पहले शुक्र-केतु की युति भंग हो जाएगी. आइए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए धन, वैभव, लग्जरी लाइफ, सुंदरता और प्रेम के दाता शुक्र की पापी ग्रह केतु संग युति का भंग होना अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

दिवाली से पहले शुक्र-केतु की युति का भंग होना तुला राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा. बीते कुछ समय से आपका कोई काम पूरा नहीं हो रहा है तो उसके सफल होने की संभावना है. इसके अलावा रिश्तों में प्यार और अपनापन बढ़ेगा. कामकाजी लोगों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि निवेश करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे. 20 अक्टूबर 2025 से पहले बड़े-बुजुर्गों को कोई गंभीर बीमारी परेशान नहीं करेगी, बल्कि आप अपनी सेहत को लेकर सजग होंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

शुक्र-केतु की युति का भंग होना धनु राशिवालों के लिए भी अच्छा रहेगा. पुराना निवेश कामकाजी लोगों के लिए लाभकारी रहेगा. साथ ही संपत्ति खरीदने का मन बनेगा. इसके अलावा युवावर्ग करियर में नई ऊंचाई को छू सकते हैं. दिवाली से पहले घर में शांति कायम रहेगी और पुराने विवादों का हल निकलेगा. उम्रदराज जातक ज्यादातर समय धार्मिक कार्यों में बिताएंगे, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी और सेहत में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी.

मीन राशि

तुला और धनु राशि के जातकों के अलावा मीन राशिवालों के लिए भी शुक्र-केतु की युति का भंग होना जीवन में स्थिरता लेकर आएगा. नौकरीपेशा जातक मन लगाकर कार्यक्षेत्र में अपना काम करेंगे और किसी भी सहकर्मी से झगड़ा नहीं होगा. वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनकी धन प्राप्ति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी. उम्रदराज जातकों को घर के बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. इसके अलावा दिवाली की घर की साफ-सफाई के दौरान कोई खोई हुई चीज मिल सकती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ