हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Gochar Rashifal: चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर से सुखदाता शुक्र बढ़ाएंगे इन 5 राशियों का ऐश्वर्य और धन

Shukra Gochar Rashifal: 11 अगस्त को शुक्र हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह गोचर 5 राशियों को धन, करियर, लव रिलेशनशिप, बिजनेस और सुख-सुविधाओं में नए अवसर दे सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shukra Gochar Rashifal: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह हैं, जो सुख, ऐश्वर्य, विलासिता (लग्जरी), प्रेम और पत्नी सुख में अभिवृद्धि करते हैं. शुक्र का राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र गोचर भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका असर करियर, बिजनेस, धन, इनकम, लव रिलेशनशिप, विवाह, लाइफ पार्टनर, प्रॉपर्टी, वाहन और सामाजिक प्रतिष्ठा जैसे कई क्षेत्रों पर पड़ता है. अनुकूल और शुभ स्थिति में शुक्र व्यक्तियों के जीवन में नए-नए अवसर, फायनेंशियल मजबूती, आकर्षक पर्सनैलिटी, क्रिएटिव लेवल, सफलता और सुख-मौज की सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बनाते हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 अगस्त, 2026 को सुबह में 6 बजकर 33 मिनट पर शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र को छोड़कर हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं. सुख-वैभव के स्वामी ग्रह शुक्र का चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में गोचर शुभ माना गया है. ज्योतिषाचार्य हरहवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि यह गोचर धन, करियर, दांपत्य, कला, व्यापार और सामाजिक प्रतिष्ठा में सकारात्मक अवसर बढ़ाने वाला होता है. साथ ही यह भावनात्मक संतुलन, बुद्धिमत्ता और भौतिक सुख-सुविधाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने में सहायक है, जिसमें चंद्रमा भी सहायक होते हैं. यूं तो शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर व्यापक रूप से पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों के ऐश्वर्य और धन बढ़ने के योग बन सकते हैं?

शुक्र गोचर वृषभ राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र गोचर बेहद अनुकूल रह सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं. इनकम का नया सोर्स बन सकता है. करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी. वर्क प्लेस पर आपकी परफॉर्मेंस की तारीफ होगी. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. लव रिलेशनशिप में मधुरता बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. फैमिली का माहौल खुशहाल रहेगा. घर लेटेस्ट मॉडल की वाशिंग मशीन आ सकती है. आपकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करेगी. किसी शुभ काम की शुरुआत भी हो सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kaalchakra: सावन में क्यों खास हैं 12 ज्योतिर्लिंग? पं. सुरेश पांडेय से जानें हर एक का महत्व और पूजा का फल

शुक्र गोचर कर्क राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर कई नए मौके लेकर आ सकता है. चंद्रमा के प्रभाव से आपकी सोच और फैसले मजबूत रहेंगे. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जॉब में प्रमोशन की चर्चा शुरू हो सकती है. बिजनेस में पुराने संपर्क बड़ा फायदा दे सकते हैं. नई पार्टनरशिप बनने के योग हैं. इनकम में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. लव रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. लाइफ पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. आप घर झूला लगवाएंगे, जिससे फैमिली के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. समाज में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है. आत्मविश्वास भी पहले से बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

शुक्र गोचर कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का हस्त नक्षत्र में प्रवेश शुभ परिणाम दे सकता है. आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. वर्क प्लेस पर नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिल सकती है. सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे. बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने के योग हैं. इनकम बढ़ सकती है. सेविंग करने में भी सफलता मिलेगी. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है. लव रिलेशनशिप पहले से मजबूत होगी. लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास आएगी. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है. आपकी बातों का असर भी लोगों पर साफ दिखेगा. आपकी अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताकर कर जुड़ाव बनाएंगे.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

विज्ञापन

शुक्र गोचर तुला राशिफल

तुला राशि के लिए यह गोचर विशेष लाभ देने वाला माना जा सकता है. शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं. इसलिए इसका असर ज्यादा महसूस हो सकता है. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है. जॉब में नई भूमिका मिलने के संकेत हैं. बिजनेस का विस्तार करने की योजना सफल हो सकती है. नई डील अच्छा मुनाफा दे सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लग्जरी चीजों पर खर्च भी बढ़ सकता है. लव रिलेशनशिप में खुशी बढ़ेगी. लाइफ पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होगी. फैमिली में कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आप रक्तदान शिविर के संचालन में हिस्सा लेंगे और खुद भी ब्लड डोनेट करेंगे. सामाजिक सम्मान और लोकप्रियता में भी बढ़ोतरी होने के योग हैं.

शुक्र गोचर मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक बदलाव ला सकता है. करियर में लंबे समय से चल रही रुकावट दूर हो सकती है. वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपकी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा. बिजनेस में नई स्ट्रैटेजी सफल हो सकती है. किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. इनकम बढ़ाने का नया मौका हाथ लग सकता है. बैंक बैलेंस मजबूत हो सकता है. लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां दूर होंगी. लाइफ पार्टनर का सहयोग हर कदम पर मिलेगा. फैमिली का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा. यात्रा से भी लाभ मिलने की संभावना है. भविष्य की प्लानिंग के लिए समय अच्छा रह सकता है. नई गाड़ी खरीदने का प्लान बन सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Dirty Clothes Dream Meaning: सपने में खुद को गंदे कपड़े में देखना किस बात का संकेत, शुभ है या अशुभ? जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola