Shukra Gochar 2025: 20 जुलाई को शुक्र करेंगे मंगल के नक्षत्र मृगशिरा में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी जबरदस्त तरक्की

Shukra Gochar 2025: अगले महीने जुलाई में शुक्र देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र का ये गोचर 20 जुलाई को सुबह-सुबह होगा। चलिए अब जानते हैं शुक्र गोचर के सही समय के बारे में। साथ ही आपको उन तीन राशिवालों के राशिफल के बारे में भी पता चलेगा, जिन्हें जुलाई माह में शुक्र की कृपा से खास लाभ होने के योग हैं।

shukra gochar 2025

Shukra Gochar 2025: शुक्र ग्रह को नवग्रहों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिनके अधिकतर गोचर का राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता है। एक तय समय के बाद जब भी शुक्र ग्रह की चाल बदलती है तो उसका प्रभाव लोगों के भौतिक सुख, प्रेम संबंध, सेहत, आर्थिक स्थिति और दिमाग पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई माह में 20 तारीख को शुक्र देव मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र का ये गोचर रविवार को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट के आसपास होगा।

विज्ञापन

नक्षत्र चक्र में मृगशिरा नक्षत्र को पांचवां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी मंगल हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है, जिनका संबंध व्यक्ति के आत्मविश्वास, साहस, ऊर्जा, खून, भूमि और लड़ाई-झगड़ों से है। चलिए अब जानते हैं अगले महीने किन तीन राशियों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा रहने वाली है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

शुक्र के इस गोचर का प्रभाव मिथुन राशिवालों के जीवन पर सबसे पहले पड़ेगा। जुलाई माह में आपको अपना फंसा हुआ धन मिल जाएगा। साथ ही निवेश करने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में चल रहे विवाद के समाप्त होने से मानसिक शांति मिलेगी। वर्कप्लेस पर आपके माहौल वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और समय पर टारगेट पूरा होगा।

  • उपाय- कमल के फूल पर विराजमान मां लक्ष्मी की मूर्ति घर में स्थापित करें।
  • लकी दिशा- पश्चिम

ये भी पढ़ें- Video: बुध के मूलांक 5 वालों को जल्द मिलेगी सफलता, 30 जून तक इन चीजों को लेकर रहें सतर्क

विज्ञापन

कर्क राशि

मिथुन के अलावा कर्क राशिवालों को भी जुलाई माह में शुक्र ग्रह का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों को पुराने निवेश से लाभ मिलना शुरू होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। लेकिन इस दौरान नौकरीपेश जातकों को जबरदस्त तरक्की मिलने के योग हैं। सामने से किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर आ सकता है। विवाहित जातक जीवनसाथी से बेहतर ढंग से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास घुलेगी।

  • उपाय- शुक्रवार का उपवास रखें।
  • लकी दिशा- पूर्व

तुला राशि

20 जुलाई 2025 को होने वाला शुक्र गोचर तुला राशिवालों के लिए भी लाभकारी रहने वाला है। नए लोगों के संपर्क में आने से सामाजिक दायरा बढ़ेगा। फंसे हुए धन की प्राप्ति होने से मानसिक शांति मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे रिश्तों के बीच अपनापन बढ़ेगा। यदि आप अपने बच्चे के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं तो अगले महीने की 20 तारीख के आसपास खुशखबरी मिलने की संभावना है। दुकानदारों की कुंडली में कार का भी योग है।

विज्ञापन
  • उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और घर में घी का एक दीपक जलाएं।
  • लकी दिशा- उत्तर

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ