Mulank 5 Bhavishyafal 2025

Video: बुध के मूलांक 5 वालों को जल्द मिलेगी सफलता, 30 जून तक इन चीजों को लेकर रहें सतर्क

Mulank 5 Bhavishyafal: आने वाले 14 दिन यानी 30 जून 2025 तक मूलांक 5 वालों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। लेकिन इस दौरान उन्हें कई बातों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जिनके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको आज बताने जा रहे हैं।

Mulank 5 Bhavishyafal 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार का स्थान दिया गया है, जो बुद्धि, तर्क, वाणी, त्वचा, व्यापार और संचार के दाता हैं। जिन लोगों के ऊपर बुध देव की विशेष कृपा रहती है, उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और हर परिस्थिति में सेहत का साथ मिलता है। मूलांक 5 वालों के ऊपर बुध देव की विशेष कृपा रहती है क्योंकि ये इसके स्वामी ग्रह भी हैं। जिन लोगों का जन्म जनवरी से लेकर दिसंबर माह की 5, 14, या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 और स्वामी ग्रह बुध होता है।

विज्ञापन

अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 5 वालों के लिए 30 जून 2025 तक का समय कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। इस दौरान ये मुश्किल से मुश्किल प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कर लेंगे। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे तरक्की मिलेगी। लेकिन उन्हें कुछ बातों को लेकर सावधान रहना होगा। अन्यथा ये किसी बड़ी परेशानी में भी फंस सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि मूलांक 5 वालों को 30 जून 2025 तक किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहना है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ