Shukra Gochar 2025 Rashifal: शनि के नक्षत्र में गोचर करेंगे शुक्र, धन और प्रेम से लबालब भर जाएगा इन 4 राशियों का घर

Shukra Gochar 2025 Rashifal: 29 नवंबर, 2025 को शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो निष्ठा, सफलता और दृढ़ संकल्प के नक्षत्र हैं. इस गोचर से 4 राशियों के जीवन में धन, प्रेम और करियर में विशेष उन्नति के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं, ये 4 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-gochar-rashifal

Shukra Gochar 2025 Rashifal: शनिवार 29 नवंबर, 2025 की सुबह मे 03:06 AM बजे शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. अनुराधा नक्षत्रमंडल के 17वें नक्षत्र हैं, जिसके स्वामी शनि है और यह वृश्चिक राशि में विस्तृत है. यही कारण है कि यह नक्षत्र सफलता, निष्ठा और दृढ़ संकल्प से जुड़ा है. जब कोई ग्रह इस नक्षत्र में विराजमान होते हैं, तो उस पर शनि के साथ मंगल ग्रह भी प्रभावी होते है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र के इस गोचर से जातक बहुत केंद्रित और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होंगे. यूं तो इस योग का सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होगा?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक शुक्र ग्रह के इस गोचर में विशेष रूप से धन और प्रेम के मामलों में लाभ अनुभव करेंगे. पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा और नई योजनाओं में सफलता के योग बनेंगे. व्यक्तिगत रिश्तों में सामंजस्य और मधुरता बढ़ेगी. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों की ओर से मान-सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य का ख्याल रखने से ऊर्जा बनी रहेगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक इस समय अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे. कार्यों में रुचि और ध्यान बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता और समझदारी का असर होगा. धन के नए स्रोत खुल सकते हैं. पुराने ऋण या दिक्कतें दूर होंगी. मित्रों और परिवार के साथ समय बिताने का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस नक्षत्र गोचर के प्रभाव से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी-पेशे में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. प्रमोशन या सम्मान की संभावना है. प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. घर-परिवार में सामंजस्य रहेगा. जो लोग लंबे समय से निवेश या व्यापार में रुचि रखते थे, उन्हें लाभ होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन थोड़ी सावधानी भी जरूरी है.

मीन राशि

मीन राशि के जातक इस समय अपने लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे. प्रेम और पारिवारिक जीवन में सुखद बदलाव होंगे. वित्तीय मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. नए अवसर आपके सामने आएंगे. पुराने तनाव कम होंगे. ध्यान रखें कि किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में धैर्य और विवेक का पालन करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ