2026 Horoscope: 100 साल बाद शनि की राशि मकर में बनेगा दुर्लभ पंचग्रही योग, 2026 में अमीर हो जाएंगी ये 5 राशियां

2026 Horoscope: जनवरी 2026 में मकर राशि में शुक्र, सूर्य, मंगल, बुध और चंद्रमा के एकत्र होने से एक दुर्लभ पंचग्रही योग बन रहा है. यह संगम 5 राशियों के लिए अवसर, प्रगति और बड़े सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है. इस संयोग इन राशियों के जातकों का विशेष भाग्य उदय कर सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

2026-horoscope-panchgrahi-yog

Credit- Social Media

2026 Horoscope: वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2026 की शुरुआत बेहद खास रहने वाली है, क्योंकि जनवरी माह में शनि की राशि मकर में 5 ग्रहों का अद्भुत संगम बनने जा रहा है. सामान्यतः ग्रह अपने-अपने समय पर विभिन्न राशियों में गोचर करते हैं, लेकिन कभी-कभी उनकी यह स्थिति एक दुर्लभ संयोग तैयार करती है, जो जीवन में बड़े बदलावों का संकेत देती है. ठीक ऐसा ही प्रभावशाली योग अगले साल जनवरी 2026 में दिखाई देगा, जब मकर राशि में ग्रहों का जमावड़ा कई लोगों के भाग्य को नई दिशा प्रदान करेगा.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शुक्र के मकर में प्रवेश से इसकी शुरुआत होगी. इसके अगले दिन 14 जनवरी को सूर्य का आगमन होगा. इसी क्रम में 16 जनवरी को मंगल, 17 जनवरी को बुध और 18 जनवरी को चंद्रमा भी मकर राशि में पहुंच जाएंगे. चंद्रमा 20 जनवरी तक वहीं रहेंगे, जिससे 18 से 20 जनवरी 2026 तक मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, दशकों बाद बन रहा यह शक्तिशाली संयोग 5 जातकों के लिए प्रगति, अवसरों और सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग खोल सकता है. आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए पंचग्रही योग भाग्य का मजबूत द्वार खोलने वाला सिद्ध हो सकता है. लंबे समय से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और मन में नई ऊर्जा का संचार होगा. विदेश से जुड़े अवसर या शिक्षा से संबंधित प्रगति भी संभव है. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही दिशा में आगे बढ़ाएगा. यात्रा और ज्ञान, दोनों ही आपके लिए लाभकारी रहेंगे.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग पेशेवर जीवन में उछाल लेकर आएगा. कामकाज की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, लेकिन उसके साथ सफलता भी मिलेगी. पदोन्नति, वेतन वृद्धि या नई भूमिका मिलने के संकेत बन सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपका व्यवहार और नेतृत्व क्षमता आपको भीड़ में अलग पहचान दिलाएगी.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए पंचग्रही योग मानसिक स्थिरता और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए शुभ समय लेकर आएगा. परिजनों के साथ संबंध मधुर होंगे और पारिवारिक सहायता आपको मजबूती देगी. नए विचार और योजनाएँ फलीभूत होंगी. धन से जुड़ी स्थिति में सुधार आएगा और रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना रहेगी. छोटे-छोटे प्रयास बड़े सकारात्मक परिणाम देंगे.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मजबूती और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला हो सकता है. निवेश से संबंधित निर्णय लाभ दे सकते हैं. नौकरी या व्यवसाय में अचानक आए अवसर आपकी स्थिति को बेहतर बनाएंगे. परिवार में सुखद माहौल रहेगा और किसी शुभ समाचार से उत्साह बढ़ेगा. आपके निर्णय कौशल की सराहना होगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग जीवन में बड़ा मोड़ ला सकता है. पुराने संघर्ष कम होंगे और मानसिक बोझ हल्का महसूस होगा. करियर के क्षेत्र में नई शुरुआत का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए उपयोगी साबित हो सकती है. आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन से मन को शांति मिलेगी और आप अपनी दिशा को अधिक स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ