---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Vakri: 2025 में 138 दिन तक शनि चलेंगे वक्री चाल, 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

Shani Vakri: कर्मफल दाता शनि साल 2025 में राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ वक्री चाल भी चलेंगे। शनि की वक्री का आमतौर पर अशुभ प्रभाव राशियों पर पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार शनि की उल्टी चाल से किन तीन राशियों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

Shani Vakri 2025: नवग्रहों में से एक शनि का ज्योतिष में खास महत्व है, जिसे कर्मफल और न्याय का देवता भी माना जाता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, शनि समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। ग्रह गोचर के अलावा शनि देव वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। जितना गहरा प्रभाव शनि के गोचर का राशियों पर पड़ता है, उतना ही असर वक्री और मार्गी चाल का भी होता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2025 में शनि देव 138 दिन तक वक्री यानी उल्टी दिशा में धीमी गति से चलेंगे, जिसके कारण कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में कब से कब तक शनि वक्री चाल चलेंगे। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जातकों के ऊपर शनि वक्री का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

कब से कब तक शनि चलेंगे वक्री चाल?

पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में 13 जुलाई, दिन रविवार को सुबह 09:36 मिनट से शनि वक्री चाल चलेंगे, जो 28 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे। शनि की ये उल्टी चाल 138 दिन तक रहेगी।

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2024: क्रिसमस पर केंद्र दृष्टि योग से 3 राशियों को होगा फायदा, आर्थिक तंगी होगी दूर!

---विज्ञापन---

2025 में ये 3 राशियां रहें सावधान!

वृषभ राशि

शनि वक्री के कारण साल 2025 में वृषभ राशि के जातकों की टेंशन बढ़ सकती है। अविवाहित लोगों की किसी दोस्त से ऑफिस में लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ेगा। कारोबारियों को बड़ा घाटा होगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। 34 से अधिक उम्र के जातकों को पेट से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि

वृषभ राशि के अलावा मिथुन राशि के जातकों के ऊपर भी शनि वक्री का अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। कारोबारियों को नुकसान होगा, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना करना पड़ेगा। उम्रदराज जातकों को लिवर से जुड़ा कोई रोग हो सकता है। शादीशुदा जातकों का किसी छोटी-सी बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शनि वक्री से सिंह राशि के जातकों की परेशानी बढ़ने वाली है। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में दरार आने की संभावना है। उम्रदराज लोगों की सेहत कुछ खास अच्छी नहीं रहने वाली है। नौकरी बदलने का फैसला साल 2025 में सिंह राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 30, 2024 02:05 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola