Hindu Dharma: मंदिर से दान चोरी करने वालों को मिलती है कड़ी सजा, गरुड़ पुराण में बताया गया है इसका परिणाम

Hindu Dharma: मंदिर में दान के पैसों को चोरी करना बहुत ही गलत होता है. इन दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी यानी नकद दान में गड़बड़ी का मामला चर्चाओं में हैं. ऐसे में जानते हैं कि, मंदिर में चोरी करने वालों को क्या सजा मिलती है.

garun puran.jpg

Photo Credit- AI

Hindu Dharma: भक्त मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं और वहां अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं. दान का पैसा मंदिर निर्माण और कमेठी द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. कई मंदिरों का पैसा सामाजिक कार्यों में इस्तेमाल होता है. सामाजिक कार्य और दान के पैसों को चोरी करना बहुत ही गलत होता है. इन दिनों राम मंदिर में चढ़ावा चोरी यानी नकद दान में गड़बड़ी का मामला चर्चाओं में हैं. अगर कोई दान के पैसों का गबन करता है, तो उसे क्या सजा मिलती है? आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

मंदिर में चोरी करना है महापाप

मंदिर में भगवान के आभूषण और कीमती सामान की चोरी करने से व्यक्ति पाप का भागी बनता है. मंदिर से चीजों और दान के पैसों को चोरी करना महापाप माना जाता है. अगर कोई व्यक्ति मंदिर से ईश्वर की प्रतिमाएं, घंटे और दान के पैसों को चोरी करता है, तो उसे वज्रमहापीड नाम की सजा मिलती है. जो धर्म को नहीं मानता है उसे इस सजा को भुगतना पड़ता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद आत्मा को इन सजा को भुगतना पड़ता है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने वाले को मिलती है वज्रमहापीड की सजा

कोई व्यक्ति मंदिर से सोने, चांदी, कीमती वस्तुओं और दान के पैसों की चोरी करता है, तो वज्रमहापीड की सजा मिलती है. मंदिर में चोरी करने वालों की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा को सजा मिलती है. यह सजा प्राणी की हत्या करने वालों को, दूसरों के सामान को चोरी करने वालों को और धर्म को न मामने वावे लोगों को मिलती है. इन्हें नर्क में बहुत कष्ट झेलना पड़ता है.

विज्ञापन

क्या है वज्रमहापीड सजा?

गरुड़ पुराण के अनुसार, वज्रमहापीड की सजा में पापी को अत्यंत कठोर पीड़ा सहनी पड़ती है. वज्रमहापीड की सजा में पापी व्यक्ति को लोहे के वज्र (हथियार) से कुचला और दबाया जाता है. इसके साथ ही पापी व्यक्ति को लोहे के भारी वज्र से मारा जाता है. धर्म के नाम पर छल करने वाले लोगों इस सजा का भागी बनना पड़ता है. यह खबर गरुड़ पुराण की मान्यताओं पर आधारित है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ