Shani ki Tedhi Drishti: सूर्य पर पड़ेगी शनि की तिरछी दृष्टि, बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुश्किलें, जाने उपाय

15 मई, 2025 से सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिसे ‘वृषभ संक्रांति’ कहते हैं। इस राशि में सूर्य गोचर से मीन राशि में बैठे शनि ग्रह की तीसरी दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी। इसे ज्योतिष शास्त्र में अच्छा नहीं माना गया है। आइए जानते हैं, इस ज्योतिष घटना का किन 5 राशियों पर नेगेटिव असर पड़ने की आशंका है? साथ ही जानिए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से शनि की टेढ़ी दृष्टि से राहत पाने के ज्योतिषी उपाय।

surya-pe-shani-ki-tirachhi-drishti

ज्योतिष गणना के अनुसार, 15 मई की रात 12:20 बजे सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसे ‘वृषभ संक्रांति’ कहते हैं, जो वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना मानी जाती है। इस बार जब सूर्य वृषभ राशि में आएंगे, तब मीन राशि में विराजमान शनि की तीसरी दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी। शनि की यह दृष्टि ‘तिरछी या टेढ़ी दृष्टि’ कहलाती है। ज्योतिष शास्त्र में शनि की तिरछी दृष्टि को अशुभ माना जाता है।

विज्ञापन

शनि की तिरछी दृष्टि का राशियों पर असर

वैदिक मान्यताओं के अनुसार, शनि की तिरछी दृष्टि जहां भी पड़ती है, वहां कुछ न कुछ चुनौतियां या रुकावटें आती हैं। खासकर जब यह दृष्टि सूर्य जैसे प्रभावशाली ग्रह पर पड़ती, तो इसका व्यापक और गहरा असर सामाजिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में होता है। आइए जानते हैं कि सूर्य पर पड़ने जा रही शनि की टेढ़ी दृष्टि से किन 5 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और इन राशियों के जातकों को विशेष सावधान रहना चाहिए? साथ ही ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य से जानिए शनि की टेढ़ी दृष्टि से राहत पाने के ज्योतिषी उपाय।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मानसिक और शारीरिक तनाव ला सकता है। शनि की नजर से आत्मबल कमजोर हो सकता है और कामों में देरी हो सकती है। स्वास्थ्य की चिंता, मां से मतभेद या दिमागी असंतुलन की समस्या आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें और परिवार के साथ संवाद बनाए रखें।

विज्ञापन

उपाय: अनामिका उंगली में चांदी का छल्ला धारण करें और नियमित रूप से सूर्य को जल अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शनि की तिरछी दृष्टि चुनौतीपूर्ण हो सकती है। चूंकि सूर्य इस राशि का स्वामी है, इसलिए आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक इज्जत पर असर पड़ सकता है। इस दौरान ऊंचे अधिकारियों से विवाद, परिवार में इज्जत को लेकर तनाव या पिता से रिश्तों में खटास की आशंका है। स्थिति को संभालने के लिए धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और “ॐ शनैश्चराय नमः” मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को कामकाज के मोर्चे पर दबाव महसूस हो सकता है। शनि की दृष्टि से मन अशांत हो सकता है और गुप्त दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। निर्णय लेने में कन्फ्यूजन, तनाव या नींद की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जल्दबाजी से बचें और किसी भी बड़े फैसले पर गहराई से सोचें।

विज्ञापन

उपाय: हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें और शनिवार को काली उड़द का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी खुद शनि हैं, इसलिए यह दौर थोड़ा मुश्किल ला सकता है। आत्मविकास में रुकावट, सामाजिक जीवन में उलझनें या दोस्तों से धोखा मिलने की आशंका है। कोई भी योजना अधूरी रह सकती है या पैसों के निवेश में नुकसान हो सकता है। विश्वासपात्र लोगों से ही सलाह लें।

विज्ञापन

उपाय: शनि यंत्र की स्थापना करें और शनि देव को सरसों के तेल का दीपक अर्पित करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों की करियर लाइफ में इस समय कठिनाइयां आ सकती हैं। शनि के प्रभाव से नौकरी में तनाव, ट्रांसफर या गुरुजनों से दूरी हो सकती है। पढ़ाई या हायर एजुकेशन में भी रुकावटें आएंगी। लक्ष्यों को पाने में देर हो सकती है, लेकिन हिम्मत न हारें, यह समय धैर्य की परीक्षा है।

विज्ञापन

उपाय: गुरुवार और शनिवार को व्रत रखें और पीली वस्तुओं का दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ