17 जनवरी को शनि बनाएगा ‘शश महापुरुष योग’, इन 3 राशियों के लिए रहेगा जबरदस्त लकी

Shaniwar Ke Upay

Shaniwar Ke Upay

Shani Gochar: भारतीय ज्योतिषीय खगोलविज्ञान में सभी ग्रहों के गोचर का अलग-अलग प्रभाव बताया गया है। ग्रहों का राशि परिवर्तन अलग-अलग राशियों पर अलग-अलग असर डालता है। इस वर्ष की शुरूआत में ही 17 जनवरी को शनि अपनी राशि कुंभ में गोचर करेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार इससे शश महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। यह खगोलीय घटना कई राशियों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाली है।

विज्ञापन

ज्योतिष में शश महापुरुष योग को शुभ माना गया है। हालांकि शनि के राशि परिवर्तन के चलते कई राशियों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती आरंभ होगी। ऐसे में उनके लिए कठिन समय शुरू हो जाएगा। इसी प्रकार कई राशियों पर से शनि की ढैय्या और साढेसाती हट जाएगी। जानिए यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

शनि का शश महापुरुष योग इन 3 राशियों के लिए रहेगा शुभ (Shani Gochar and Rashifal)

वृषभ (Vrishabh Rashifal 2023)

वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र को शनि का मित्र माना जाता है। ऐसे में शनि का गोचर और शश महापुरुष योग का बनना वृषभ राशि के लिए अत्यधिक शुभ रहेगा। इन्हें हर जगह सफलता मिलेगी। ऑफिशियल कार्य के चलते विदेश यात्रा भी संभव है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन

तुला (Tula Rashifal 2023)

तुला राशि के लिए शश महापुरुष योग बहुत ही अधिक शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। यदि व्यापार करते हैं तो उसमें काफी लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं।

विज्ञापन

धनु (Dhanu Rashifal 2023)

ज्योतिष के नियमों के अनुसार धनु के तीसरे घर में शश महापुरुष योग बन रहा है। ऐसे में यह उनके लिए धन-सपंत्ति और मान-सम्मान लेकर आएगा। शनि की कृपा से समस्त कष्ट दूर होंगे। आप जो भी करेंगे, उसके लिए आपकी प्रशंसा की जाएगी। वर्तमान में आपके लिए आगे बढ़ने के भी कई अवसर बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ