Shani Gochar: शनि के राशि परिवर्तन से खुलेगा 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला, होगी पैसे की बारिश!

Shani Gochar: शनि ग्रह अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वे इस राशि से निकलकर मीन राशि में जाएंगे, जिसका 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या पॉजिटिव बदलाव आएंगे?

Shani-Gochar-2025

Shani Gochar: शनि ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह हैं। हालांकि सभी 9 ग्रहों में इनकी गति सबसे धीमी है, लेकिन इनका असर स्थायी और दूरगामी होता है। शनिदेव इस समय अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के राशि परिवर्तन से 3 राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता और इन राशियों के घर पैसे की बारिश हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

कर्क राशि

अभी कर्क राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या चल रही है। ढैय्या के असर से इनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जैसे ही शनिदेव कुंभ राशि को छोड़कर मीन राशि में जाएंगे, इस राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। इसके बाद से कर्क राशिवालों के भाग्योदय शुरू हो सकता है। करियर, व्यापार और नौकरी में जबरदस्त सफलता मिलने प्रबल योग हैं। धन के उपायों और प्रयासों से सभी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कर्क राशि की तरह वृश्चिक राशि पर भी शनि की ढैय्या चल रही है। आपके ऊपर से भी ढैय्या का असर तब समाप्‍त हो जाएगा, जब शनि मीन राशि में गोचर करेंगे। ढैय्या से मुक्ति मिलने के बाद आपको जीवन की उथल-पुथल से छुटकारा प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। आपके काम करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आएगा। इनकम के एक से अधिक स्रोत विकसित होने से धन की आमद तेज होगी। परिवार के लोगों और दोस्तों की सहायता से आपका अपना काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को ऊपर इस समय शनि की साढ़ेसाती प्रभावी है। साढ़ेसाती के तीसरे और अंतिम चरण में उलझे मकर राशि के लोग अपने जीवन से असंतुष्ट हैं, जो शनि के कुंभ से मीन राशि में जाने के बाद खत्म हो जाएगा। मकर राशि के लोगों को साढ़ेसाती से मुक्‍ति मिलने बाद कुछ समय में ही उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। आपके उचित प्रयासों से हर फील्ड में सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। धन कमाने के आपके प्रयास तेज होने से जल्द ही धन संकट दूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ