Shani Gochar 2025: शनि वक्री से 12 राशियों पर कैसा असर? अगले साल कुल 138 दिन न्यायाधीश चलेंगे उल्टी चाल

Shani Gochar 2025: साल 2025 में शनि वक्री कुल 138 दिनों की रहेगी। ऐसे में 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि किस राशि पर शनि वक्री का कैसा प्रभाव रहने वाला है?

Shani Gochar 2025 vakri positive and negative effects on 12 zodiac signs

शनि वक्री 2025

Shani Gochar 2025: न्यायाधीश शनिदेव की कृपा जिस भी व्यक्ति भी हो जाए उसे मालामाल बनने से कोई नहीं रोक सकता है। कर्म फल दाता शनि ग्रह व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार ही फल देने का काम करते हैं। नवग्रहों में शनि को सबसे धीमी गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह भी कहा जाता है। वो एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के लिए लगभग ढाई साल का समय लगाते हैं। वर्तमान में शनि ग्रह स्वराशि कुंभ में हैं। अगले साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे और फिर उल्टी चाल चलेंगे।

विज्ञापन

साल 2025 में शनि ग्रह कब चलेंगे उल्टी चाल?

न्याय देवता शनि साल 2025 में 29 मार्च को गुरु ग्रह की राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन के बाद शनि द्वारा उल्टी चाल चली जाएगी और 13 जुलाई 2025 को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि द्वारा मीन राशि में उल्टी चाल चली जाएगी। इसके बाद शनि ग्रह 28 नवंबर को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। इस दौरान शनि को कुल 138 दिनों के लिए वक्री अवस्था में रहेंगे। आइए जानते हैं कि साल 2025 में शनि वक्री का प्रभाव 12 राशियों पर कैसा पड़ रहा है?

विज्ञापन

मेष राशि

आपके लिए शनि वक्री लाभकारी रहेगा। कारोबार में उन्नति और नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकेगा। आपके लिए साल 2025 खास रहेगा। सेहत के मामले भी अच्छा है। धन लाभ होने का योग है।

वृषभ राशि

आपके लिए शनि वक्री उत्तम रहेगा। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला समय बेहतरीन रहेगा। साल 2025 में आपको कोई अवसर मिलेगा जो कामयाबी दिलाने में मददगार हो सकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए भी शनि वक्री लाभदायक है। समाज में आप अपनी एक पहचान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आप पर शनिदेव की खास कृपा हो सकेगी। लेनदेन से बचे रहेंगे और पढ़ाई में सफल रहेंगे।

कर्क राशि

कर्क शनि के लोगों के लिए शनि की वक्री अवस्था अशुभ फलों के साथ है। समय-समय पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको संघर्ष अधिक करना होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए भी शनि की वक्री अवस्था परेशानियों के साथ रहेगी। आप पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। व्यापार में भी घाटा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए शनि वक्री अच्छा नहीं रहेगा। आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। किसी बात की चिंता आपको सताएगी। लोगों से दूरी बनाना पसंद करेंगे। किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए भी शनि की वक्री अवस्था अच्छी नहीं रहेगी। चिंता और तनाव आप पर हावि होगा। मानसिक तौर पर आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शनि की वक्री अवस्था शुभ नहीं है। आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शनि के बुरे प्रकोप से आपको अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। शनि की पूजा-अर्चना करना फलदायी रहेगा।

धनु राशि

शनि की वक्री अवस्था आपकी जिंदगी में कई परेशानियां उत्पन्न कर सकती हैं। नौकरी और व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। लोगों के बीच आप विवादों में आ सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए शनि वक्री कष्टकारी रहेगा। आपको शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। तनाव रहेगा और कोई बात आपको सता सकती है। रिश्तेदारों से आप दूरी बनाना पसंद करेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। आपको शारीरिक परेशानियां का सामना भी करना पड़ सकता है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए आप उपाय कर सकते हैं। हर शनिवार मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना फलदायी रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए भी शनि वक्री शुभ नहीं है। आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव और नौकरी में तनाव हो सकता है। सेहत को लेकर खास ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ