Shani Ki Sade Sati Ke Upay

Video: शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये 5 अचूक उपाय; बरसेगा धन, मिलगी सफलता!

Shani Ki Sade Sati Ke Upay: शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन कुछ उपायों को करके शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 5 ऐसे प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें करने से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है।

Shani Ki Sade Sati Ke Upay: कर्मफल दाता शनिदेव को दुख और अशुभ का कारक ग्रह माना जाता है। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यदि व्यक्ति मेहनत करता है और झूठ-लालच व मोह का साथ नहीं देता है, तो उन पर सदा शनिदेव मेहरबान रहते हैं। वहीं जिस व्यक्ति से शनि नाराज होते हैं, उसे उनके क्रोध का सामना भी करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती का अशुभ प्रभाव एक या दो दिन नहीं बल्कि लंबे समय तक रहता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती लग जाती है, वो कभी भी मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं रहते हैं। किसी न किसी बात को लेकर हर समय तनाव रहता ही है। हालांकि कुछ उपायों को करके शनि की साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए शनिवार का दिन सबसे अच्छा होता है, क्योंकि ये दिन कर्मफल दाता को समर्पित है।

विज्ञापन

आज पंडित सुरेश पांडेय आपको शनि की साढ़ेसाती के बुरे प्रभाव को कम करने के 5 ऐसे अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शनिवार के दिन करने से साधक को अपनी सभी समस्याओं से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है। यदि आप भी जानना चाहते हैं उन उपायों के बारे में, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ