Shani Gochar: 29 मार्च तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! शनि गोचर से बना केंद्र त्रिकोण राजयोग

Shani Gochar: कुंभ राशि में शनि गोचर से केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर आने वाले कुछ माह तक पैसों की बारिश हो सकती है।  

Shani Gochar 2024

कर्मफल दाता करेंगे मालामाल!

Shani Gochar 2024: न्याय और दंड के देवता शनि का ज्योतिष शास्त्र में खास स्थान है, जिसे अष्टम भाव का कारक भी माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर शनि देव मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन में हर चीज बहुत जल्दी मिल जाती है। किसी भी चीज को हासिल करने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। गौरतलब है कि जब-जब शनि की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय कर्मफल दाता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं, जिससे केन्द्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हुआ है। 29 मार्च 2025 तक केन्द्र त्रिकोण राजयोग बना रहेगा, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में, जिनके जातकों को केंद्र त्रिकोण राजयोग से महालाभ होने की संभावना है।

मेष राशि

केंद्र त्रिकोण राजयोग मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। हर काम में किस्मत का साथ मिलेगा, जिससे लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो जाएंगे। कारोबारियों को उनके मरे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। छात्र वर्ग के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आसानी से वो अपनी बातों को सामने वाले व्यक्ति के सामने व्यक्त कर पाएंगे। इसके अलावा शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन भी अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि

29 मार्च 2025 तक का समय सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल है। पार्टनरशिप में काम करने से अच्छा-खासा लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को वेतन वृद्धि का शुभ समाचार आने वाले कुछ दिनों में मिल सकता है। इसके अलावा ऑफिस में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहितों जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ राशि

शनि गोचर से बना केंद्र त्रिकोण राजयोग कुंभ राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। इसी के साथ आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इंक्रीमेंट का शुभ समाचार मिल सकता है। छात्रों के दैनिक इनकम में इजाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ