---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sawan 2023: सावन का महीना आज से शुरू, 19 साल बाद इस बार 2 माह चलेगा, जानें कैसे करेंगे शिव की पूजा

Sawan 2023: सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। शिव मंदिरों में भोले बाबा के नाम का जयघोष गूंजने लगा है। हर हर महादेव और बम बम भोले की गूंज से मंदिर और शिवालयों का वातावरण शिवमय हो गया है। भक्त सुबह से ही भोले की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ […]

---विज्ञापन---

Sawan 2023: सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है। शिव मंदिरों में भोले बाबा के नाम का जयघोष गूंजने लगा है। हर हर महादेव और बम बम भोले की गूंज से मंदिर और शिवालयों का वातावरण शिवमय हो गया है। भक्त सुबह से ही भोले की पूजा के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं। इस वर्ष सावन 58 दिनों का होगा यानी शिवजी की पूजा-पाठ और भक्ति के लिए सावन का महीना दो माह का होगा। 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा।

जानें कितने आएगे सोमवार

इस साल सावान दो महीने का है। यह संयोग 19 साल के बाद बना है। 4 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास रहेगा। इसी कारण से इस वर्ष सावन का महीना 2 महीने का होगा। इसलिए कुल 8 सोमवार पड़ेंगे। सावन का महीना और इसमें पड़ने वाले सोमवार व्रत का शादीसुदा महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए बहुत ही खास होता है। सावन सोमवार के दिन विवाहित महिलाएं दिनभर व्रत रखते हुए शिवजी और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हुए पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं कुंवारी महिलाएं मनचाहा वर के लिए पूजा करती हैं।

---विज्ञापन---

 ऐसे करें शिव पूजा

सावन में हर सोमवार को उपवास रखना उत्तम माना जाता है। शिवलिंग पर रोज सुबह जल और बेल पत्र अर्पित करें। सावन के पहले दिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें। शिव मंदिर या घर में शिवलिंग का गंगाजल, गाय के कच्चे दूध या फिर गन्ने के रस से अभिषेक करें। चंदन, अक्षत, फूल, बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा, भांग भी भोलेनाथ को अर्पित करें।

सावन में इन सब से बनाए दूरी

सावन में तामसिक भोजन, मदिरा, लहसून-प्याज, हरी पत्तेदार सब्जियों, का त्याग करें। सावन में शरीर पर तेल लगाना अशुभ माना जाता है। इस महीने में तन के साथ मन की शुद्धता भी रखें, तभी शिव पूजा का फल मिलेगा। शिव जी के प्रिय माह में ब्रह्मचर्य का पालन करें।

---विज्ञापन---

सावन 2023 पहले दिन का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:07 AM – 04:48 AM
अभिजित मुहूर्त- 11:58 AM – 12:53 PM
गोधूलि मुहूर्त- 07:22 PM- 07:42 PM
शिव पूजा के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त – शाम 05:29 – रात 08:39

 

---विज्ञापन---
First published on: Jul 04, 2023 10:19 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola